{"_id":"5bffd5fcbdec2241c54d0dad","slug":"91543493116-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की दहशत में मजदूरों ने बंद की गन्ना छिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ की दहशत में मजदूरों ने बंद की गन्ना छिलाई
Updated Thu, 29 Nov 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घमहाघाट पर झाले में फिर घुसा बाघ
ममरी। घमहाघाट निवासी सरदार मक्खन सिंह के झाले में बुधवार की रात घुसे बाघ को देख झालावासी दहशत में आ गए। पटाखे दगाने, शोर मचाने पर बाघ दहाड़ते हुए पास के जोगा सिंह के गन्ने के खेत में चला गया। बाघ के झाले में घुसने की पुष्टि वनकर्मियों ने भी की है। मजदूरों ने बाघ की दहशत की वजह से गन्ना छिलाई का काम बंद कर दिया है।
मंगलवार को वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर पहुंचे डीएफओ समीर कुमार, राजीव कुमार, एसडीओ रविशंकर शुक्ला ने रेंजर बनारसीदास शाकय संग बाघ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर घमहाघाट निवासी सरदार लालसिंह के झाले पर बाघ से बचाव के टिप्स देकर सावधानी बरतने को कहा था। इसी बीच देवीपुर बीट जंगल से 400 मीटर दूर घटमहाघाट निवासी सरदार मक्खन सिंह के झाले में बाघ घुस आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शोर मचाने, पटाखे दगाने पर बाघ दहाड़ते हुए पड़ोस के खेत में चला गया। घटना की सूचना पर गुरुवार सुबह पहुंचे फारेस्टर राप्रसाद, वनरक्षक राजेश, विनीत सिंह ने बाघ के गन्ने में मौजूद होने की पुष्टि की है, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। वनकर्मियों ने स्थानीय लोगों को सजग रहने की हिदायत दी है।