{"_id":"5bfa878fbdec224171674af3","slug":"91543145359-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ को देखकर किसान भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ को देखकर किसान भयभीत
Updated Sun, 25 Nov 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेत में बैठा दिखा बाघ, दहशत
अमीरनगर। मोहम्मदी महेशपुर वन रेंज में रविवार की सुबह 6 बजे खेत जोतने गए किसान के खेत में बैठे बाघ को देखकर होश उड़ गए। देवरिया निवासी मोहम्मद सलाम खान के पुत्र टीटू खां रविवार की सुबह छह बजे घने कोहरे में खेत जोतने के लिए जैसे ही ट्रैक्टर फेरा घुमाया ट्रैक्टर की लाइट के सामने गन्ने के खेत के किनारे जुते पड़े खेत में बैठा बाघ नजर आया। किसान टीटू खां ने बताया कि बाघ वहां से गन्ने के खेत में जाकर छुप गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के वन दरोगा जगदीश वर्मा, फॉरेस्ट गार्ड राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से गन्ने के चारों ओर कांबिंग कराई। खेतों में गन्ने की छिलाई कर रहे किसानों से सावधान रहने के लिए कहा और खेतों की तरफ समूह बनाकर जाने को कहा। वन विभाग की टीम के वन दरोगा जगदीश वर्मा ने बताया कि बाघ पद चिन्ह्न की 14 सेमी की चौड़ाई है और अनुमान है कि बाघ यहीं कहीं पर गन्ने के खेतों में छुपा हो सकता है।