{"_id":"5bdc519bbdec22699e087263","slug":"91541165467-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री ने बयान लिया वापस, स्थगित हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री ने बयान लिया वापस, स्थगित हुआ प्रदर्शन
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह द्वारा मेरठ में दिया गया बयान वापस लेते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिस पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।
स्वास्थ्य मंत्री ने मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने लखीमपुर का नाम लेते हुए यह भी कहा था कि मैं एक बाबू का तबादला भी नहीं कर सकता, क्योंकि तबादला रुकवाने के लिए विभाग के ही लोग दबाव बनाते हैं। इस तरह का बयान दिए जाने से कर्मचारी आक्रोशित हो उठे। इस पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दो नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की रणनीति का ऐलान कर दिया। परिषद की चेतावनी के बाद आखिरकार स्वास्थ्य मंत्री को अपना बयान वापस लेना पड़ा। जिसके चलते परिषद ने शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।
स्वास्थ्य मंत्री का सोशल मीडिया पर जारी बयान
मैंने सभी बाबुओं और फार्मासिस्ट को भ्रष्ट नहीं कहा था, मैं सिर्फ लखीमपुर खीरी जिले के एक प्रकरण का उल्लेख कर रहा था, जिसे गलत तरह से तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने अपना बयान वापस ले लिया है। इस कारण शुक्रवार को होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
- महंत सिंह, जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद