{"_id":"5ae9c3ec4f1c1b76098b7969","slug":"91525269484-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को रौंदा, मौत
Updated Wed, 02 May 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को रौंदा, मौत
-दवा लेकर वापस आ रही थी महिला
-पति के साथ साइकिल पर थी सवार
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव केशवापुर खुर्द निवासी एक महिला को लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने मंगलवार की शाम रौंद दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ दवा लेकर साइकिल से गांव वापस जा रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
केशवापुर खुर्द निवासी रामनाथ भार्गव मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय पत्नी रानी को साइकिल से दवा लिवाने के लिए पास के रमपुरवा गांव लेकर गया था। शाम को घर वापस आते वक्त मनमदपुर गांव के पास पीछे से आ रही लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला नीचे गिर गई और ट्रैक्टर ट्राली ने उसे ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे धौरहरा कोतवाल ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।