फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अमर उजाला फाउंडेशन के कैम्प में परीक्षण कर बांटी गईं दवाइयां

अमर उजाला फाउंडेशन के कैम्प में परीक्षण कर बांटी गईं दवाइयां

Sun, 23 Jul 2017 07:58 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के कैम्प में परीक्षण कर बांटी गईं दवाइयां

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का लोगो लगा दें.....
---------------------------------------------
अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया बाढ़ क्षेत्र हसनपुर कटौली में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर.....फ्लैग
410 मरीजों का परीक्षण कर बांटी गईं दवाइयां
स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम ने किया परीक्षण
सुबह से उमड़ने लगे मरीज, दोपहर बाद तक चला कैंप
23 एलकेएचपीएच 1 से 5 तक और 13 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्लाक ईसानगर के बाढ़ प्रभावित गांव हसनपुर कटौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम ने 410 मरीजों का परीक्षण किया, जिन्हें नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। शिविर में सुबह से ही मरीज आने लगे। जिले से डॉक्टरों की टीम के आते ही गोविंद शुगर मिल ऐरा खमरिया के यूनिट हेट आलोक सक्सेना ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर गन्ना उपाध्यक्ष वीके सिंह, कपिलेंद्र चौधरी, राजीव चौधरी, दिनेश सिंह, सुशील सिंह, नाहर सिंह और अमित सिंह, नरेंद्र शुक्ला मौजूद रहे। मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। पश्चात डॉक्टरों से परीक्षण कराकर दवा काउंटर से नि:शुल्क दवाइयां लीं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरएस मधौरिया, नेत्र सर्जन डॉ. पूनम वर्मा, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता अवस्थी, जनरल फिजीशियन डॉ. आरबी गुप्ता ने मरीज देखे, जबकि फार्मेसिस्ट हरीनाथ मौर्या ने अपने सहयोगियों के साथ मरीजों को दवाइयां बांटी। शिविर में सौ से अधिक मरीज ऐसे भी पहुंचे जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे, जिन्हें डॉ. आरएस मधौरिया ने जिला अस्पताल आने की सलाह दी।
0000000000000000
योग से निरोगी रहने की दी सलाह
यूनानी चिकित्सा के अंतर्गत योग प्रशिक्षक डॉ. विजय कुमार शिविर में पहुंचे। उन्होंने मरीजों को योग के जरिये निरोगी रहने की सलाह दी। योग के प्रशिक्षण के लिए मरीजों को सीएचसी खमरिया स्थित यूनानी चिकित्सा केन्द्र पर आने की सलाह दी। कई मरीज उनसे प्रभावित हुए और योग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

000000000000
एनीमिक पीड़िता बच्ची को दिखाकर खुश हुुआ पिता
23 एलकेएचपीएच 6
हसनपुर कटौती निवासी राजेंद्र की सात वर्षीय बच्ची गौरा खून की कमी से ग्रसित है। गरीबी के कारण वह डॉक्टर से सलाह नहीं ले पा रहा था। कैंप लगने की जानकारी होने पर वह बच्ची को लेकर आया। इलाज पाकर बहुत खुश हुआ। उसका कहना है कि अमर उजाला के प्रयास से वह अपनी बिटिया का इलाज करा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
दवा पाकर हुए गदगद
1
23 एलकेएचपीएच 7
कैंप तो बहुत लगे, लेकिन अमर उजाला जैसी दवाएं कभी नहीं मिलीं। कमजोरी के कारण चल फिर नहीं पा रहे थे। दवा ली है, अब ठीक हो जाऊंगा।
राम मित्रा, हसनपुर कटौली
2
23 एलकेएचपीएच 8
आंख में बहुत दिनों से दिक्कत थी। कैंप की जानकारी हुई तो यहां आया। ड्राप पाकर दिल खुश हो गया। अब आंख ठीक हो जाएगी।
जगन्नाथ, कटौली
3
23 एलकेएचपीएच 9
अमर उजाला बहुत पुण्य का काम कर रहा है, जिससे हम गरीबों को भी दवाई मिल गई। नहीं तो इलाज कराने की सोचते सोचते ही ठीक हो जाता।
बेचन, हसनपुर कटौली।
4
महिलाएं बोलीं, गांव में लगा कैंप तो हो गया इलाज
23 एलकेएचपीएच 10, 11, 12
हसनपुर कटौली निवासी अमीना, सुशीला और इशरत जहां ने भी कैंप में दवाएं लीं। सभी ने एक ही बात कही कि गांव में कैंप लगा तो उन्हें इलाज मिल गया वरना सरकारी अस्पताल इतनी दूर है कि वह वहां जाने की भी नहीं सोच पातीं।

000000000000000000
एसडीएम बोले, अमर उजाला फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय
एसडीएम धौरहरा घनश्याम त्रिपाठी ने कहा कि अमर उजाला ने उनकी तहसील क्षेत्र में मेडिकल कैंप लगाकर अत्यंत सराहनीय काम किया है, क्योंकि बाढ़ग्रस्त इस इलाके में स्वास्थ्य सेवाएं इतनी दूर हैं कि गरीबी के कारण मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते। कई बार मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ देते हैं। अमर उजाला ने बाढ़ क्षेत्र के गांव में नि:शुल्क दवाएं वितरित कराकर अत्यंत सराहनीय और पुण्य का काम किया है।
0000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed