फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दहशत के साए में रात भर जागे ग्रामीण

दहशत के साए में रात भर जागे ग्रामीण

Wed, 19 Dec 2018 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
दहशत के साए में रात भर जागे ग्रामीण

विज्ञापन
काशीपुर में रात भर बैठा रहा बाघ
ममरी (लखीमपुर खीरी)। मंगलवार रात ग्राम पंचायत ग्रंट डाटपुर के मजरा काशीपुर गांव की आबादी में जा पहुंचा बाघ माधौराम की थनियां के नीचे पशु बांधने वाले स्थान पर रात भर बैठा रहा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह गन्ने में चला गया। बाघ को आबादी के करीब देख गांव वालों में दहशत है। बाघ के गांव में पहुंचने, पगचिन्ह मिलने की पुष्टि वनकर्मियों ने की है।
मंगलवार की रात वनरेंज मोहम्मदी-महेशपुर की देवीपुर बीट के जंगल से तीन किमी दूर काशीपुर गांव की आबादी के करीब जा पहुंचा बाघ माधौराम के पशु बांधने के स्थान पर खड़ी बांस की थनियां के नीचे रात भर शिकार के इंतजार में बैठा रहा, जिसे देख गांव वालों के होश उड़ गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ वहां से उठकर गन्ने में चला गया। बुधवार सुबह उसके पगचिन्ह थनियां के नीचे बने मिले। आबादी के करीब बाघ के पहुंचने से गांव वालों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

प्रधान हंसराम की सूचना पर पहुंचे देवीपुर बीट फारेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक विनीत सिंह ने बाघ के आबादी में पहुचंने, पगचिन्ह मिलने की पुष्टि कर बताया कि गन्ने का एरिया अधिक होने से बाघ रात में रास्ता भटक कर वहां जा पहुंचा होगा, जिसकी निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वन अधिकारियों ने रात में की कॉबिंग
ममरी। मंगलवार की शाम वनरेंज महेशपुर पहुंचे एसडीओ रविशंकर शुक्ला ने रेंजर बनारसीदास शाक्य, रविकांत वर्मा, फॉरेस्टर रामप्रसाद, वनरक्षक विनीत सिंह आदि वनकर्मियों के साथ रात 10बजे तक बाघ प्रभावित क्षेत्र बालकदास बाबा स्थान से लेकर घमहाघाट निवासी सरदार लालसिंह, मक्खन सिंह, जोगा सिंह, बलिहार सिंह आदि झालों का भ्रमण कर निरीक्षण किया और झाला वासियों को बाघ से बचाव के जरूरी निर्देश दिए। अधिकारी ने उनका दु:खड़ा भी सुना और इस बाबत ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed