{"_id":"5bfe81acbdec2241bd3dc2b4","slug":"81543405996-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे बैठी महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे बैठी महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत
Updated Wed, 28 Nov 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईवे किनारे बैठी महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत
लखीमपुर खीरी। रामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने पालीभीत-बस्ती हाईवे के किनारे अपनी सास के साथ बैठी 24 वर्षीय महिला को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
गांव दयारतनपुरवा निवासी सुमित ने बताया कि वह अपनी मां विद्याश्री और पत्नी अर्चना को लेकर मंगलवार को रामापुर आए थे। शाम को घर जा रहे थे। बाजार में सामन खरीदने के लिए रुक गए और हाईवे के किनारे बाइक खड़ी कर दी। मां और पत्नी को वहीं छोड़कर बाजार चले गए। इसी बीच लखीमपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर उसकी पत्नी अर्चना को रौंदते हुए निकल गई, जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। इस बीच लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रोते-बिलखते परिवार के अन्य लोग भी आ गए। पुलिस ने वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। शव का भी पोस्टमार्टम कराया गया है।
बाइक-कार की भिड़ंत में बाइक चालक घायल
सिकन्द्राबाद। बुधवार दोपहर करीब दो बजे थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बेलहरी निवासी आसिफ अंसारी (25) बाइक से घर वापस जा रहा था। रायपुर मोड़ के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय उसकी बाइक सामने से आई कार से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।