फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alert in Dudhwa over threat to tigers

वन्यजीवों के शिकार की आशंका से दुधवा में अलर्ट

Mon, 02 Jul 2018 11:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Alert in Dudhwa over threat to tigers
dudhwa - फोटो : amar ujala
बरसात के मौसम में वन्यजीवों के शिकार और वनापराध की घटनाओं की आशंका से दुधवा टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी किया गया है। जंगलों में चौकसी बढ़ाने के साथ ही पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है। वाहनों के साथ पैदल गश्त भी जारी है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि पेट्रोलिंग के लिए बनाई गई टीमों में वन विभाग के फील्ड स्टाफ के साथ स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों को भी शामिल किया गया है। टीमें मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वाड साथ लेकर चल रही हैं ताकि जंगली जीवों के शिकार के लिए कुड़का या खाबड़ आदि लगा हो तो उसका पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क में प्रशासन ने उन स्थलों को चिह्नित किया है जहां से अपराधी जंगल के अंदर घुसपैठ कर सकते हैं। इन रास्तों और स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा जंगल के रास्तों और पास से गुजरने वाले वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। यही नहीं जंगल से सटे उन गांवों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है जहां वनापराधी अपना ठिकाना बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय के मुताबिक बरसात का मौसम शिकार और अन्य वनापराधों के लिहाज से काफी संवेदनशील होता है। जंगल के रास्तों पर पानी भर जाने से जंगल में गश्त शिथिल हो जाती है। ऐसे में वनापराधी सक्रिय हो जाते हैं और जंगली जीवों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए जंगल में पैदल गश्त कराई जा रही है। पैदल गश्त में दुधवा पार्क के अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed