{"_id":"5b095ad64f1c1bae6e8b4a84","slug":"81527339734-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का प्रयास कर रहे युवकों को महिलाओं ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी का प्रयास कर रहे युवकों को महिलाओं ने दौड़ाया
Updated Sat, 26 May 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
युवकों को महिलाओं ने दौड़ाया
जनधन खातों में 20 हजार रुपये भेजने के नाम पर कर रहे थे ठगी
26एलकेएच502
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। कस्बा से सटे गांव मैकूपुर में ठगी का प्रयास करने वाले चार लोगों को महिलाओं ने दौड़ा लिया। यह ठग महिलाओं के जनधन खाते में बीस हजार रुपये आने के नाम पर सौ-सौ रुपये ठगने का प्रयास कर रहे थे।
मैकूपुर गांव में शनिवार दोपहर 12 बजे करीब दो बाइकों पर सवार चार युवक पहुंचे और महिलाओं को इकट्ठा कर उन्होंने जनधन खाते में बीस हजार रुपये आने का प्रलोभन दिया। इसके लिए इन ठगों ने गांव की महिलाओं राजेश्वरी देवी, पूजा, सरोजनी, सियावती, संगीता आदि से जब सौ-सौ रुपये, आधार कार्ड, फोटो और बैंक पासबुक मांगा तो इन जागरूक महिलाओं को कुछ शक हुआ। उन्होंने आपस में सलाह करके उनसे योजना की जानकारी हासिल करने संबंधी जब बात पूछी तो ठग बगले झांकने लगे। इस पर उन्हें जब अपने को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उन्होंने इन ठगों को दौड़ा लिया। ठग किसी तरह अपनी बाइकें लेकर भागने में कामयाब रहे। इन दिनों बांकेगंज क्षेत्र में ठगों का गिरोह सक्रिय है। ये ठग उस समय जाते हैं जब गांव के पुरुष खेतों में काम या मजदूरी करने गए होते हैं। यह ठग सुनियोजित तरीके से किसी को प्रधानमंत्री आवास दिलाने,किसकी को शौचालय, किसी का राशन कार्ड बनवाने और किसी को जनधन खाते में रुपये आने का प्रलोभन देकर सौ, दो सौ रुपये प्रति परिवार ठगी कर चले जाते हैं। इन ठगों के दुबारा गांव वापस न आने पर महिलाओं को ठगे जाने का अहसास होता है। उधर एडीओ पंचायत गोर्वधन प्रसाद राणा का कहना है कि ग्रामीण सजग रहें और किसी लालच में न आएं। प्रधानमंत्री ग्राम स्वराज योजना के तहत ग्रामीणों को मिलने वाले लाभों की जानकारी वे प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव या ब्लॉक मुख्यालय आकर ले।