फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   चूल्हे की चिंगारी से टपरा गांव में भड़की आग, 80 घर राख

चूल्हे की चिंगारी से टपरा गांव में भड़की आग, 80 घर राख

Tue, 17 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से टपरा गांव में भड़की आग, 80 घर राख
16 एलकेएच 15
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से टपरा गांव में भड़की आग, 80 घर राख
कई मवेशी जिंदा चले, घरेलू समान भी जले


अमर उजाला ब्यूरो
ईसानगर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलागढी के मजरा टपरा में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग भड़क उठी। तेज हवाओं के चलते आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। इससे गांव में चीखपुकार मच गई। देखते ही देखते 80 घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में कई पशु जिंदा जल गए।

गांव टपरा निवासी श्रीकेशन के घर में रविवार की दोपहर चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी बीच भड़की चिंगारी से घर में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आए पड़ोसी सोहन, परमेश्वर, किशोरी, शारदा प्रसाद, बुद्धि लाल, जगमाही, श्रीकृष्ण, गोपाल, नरेश, रामखेलावन, बांके, छोटे, सूरज लाल, कमलेश, मुन्ना, बुधराम, नंदराम, झब्बुल, नारायण, विनोद, जगदीश, सुरेश, रमेश, रामगोपाल, फजलू, राजेश, रामलखन, बालगोविंद, प्यारेलाल, नरेश प्रसाद, तीरथ, अन्नू, रामू, दिनेश सहित 80 घर जलकर राख हो गए। आग लगने से गांव में चीखपकार मच गई। हवाओं के चलते आग की लपटों का आलम यह था कि लपटें एक साथ तीन से चार मकानों को अपनी चपेट में ले रहीं थीं। इससे लोग अपनी और परिवार के सदस्यों की ही जान बचा राए। अपने घरों का सामान, पशुओं को भी नहीं निकाल पाए। अग्निकांड में एक भैंस झुलस गई, जबकि कई बकरियां, नकदी-जेवर समेत करीब छह लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। इधर भीषण अग्निकांड की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया। धौराहरा एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने बताया सूचना के बाद नायब तहसीलदार अभिमन्यु एवं राजस्व कर्मियों की टीम को गांव भेजा गया है। टीम ने गांव जाकर पीड़ित लोगों की लिस्ट बनाई है। पीड़ितों को दैवीय आपदा के तहत जल्द ही सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। तत्काल राहत पहुंचाने के लिए के कोटेदार और प्रधान को बुलाकर सार्वजनिक भंडारा चलाकर भोजन व्यवस्था का प्रबंध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा तहसील से पीड़ितों को त्रिपाल और पानी पीने के लिए पिपिया उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed