{"_id":"5abbb6c84f1c1bd3298b4620","slug":"81522251464-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने सीमावर्ती गांवों में लगवाई सोलर लाइट और हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने सीमावर्ती गांवों में लगवाई सोलर लाइट और हैंडपंप
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसएसबी ने सीमावर्ती गांवों में लगवाई सोलर लाइट और हैंडपंप
सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुरखीरी। एसएसबी तृतीय वाहिनी ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीमा क्षेत्र के चंदन चौकी और तिकोनिया क्षेत्र के गांवों में चार लाख से 19 सोलर लाइट और 5 हैंडपंप लगवाए।
कमांडेंट मुकेश कुमार ने बताया कि एसएबी सीमा सुरक्षा के साथ समाज सेवा के लिए भी तत्पर रहती है। एसएसबी सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीमावर्ती गांवों में सामाजिक चेतना अभियान, मुफ्त चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर लगवाने के साथ साथ युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए खेल प्रतियोगिता और शैक्षणिक भ्रमण के कार्यक्रम कराती है। इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र के लोगों और बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने बताया कि प्रोग्राम के तहत जिन गांवों में प्रकाश एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं थी। वहां पर 19 सोलर लाइट एवं पांच हैंड पंप लगवाए गए। इस दौरान बल के कमान अधिकारी एचके गुप्ता ने भारत समन्वय बैठक, जिसमें भारत और नेपाल के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान तस्करी, मानव तस्करी और पिलर निर्माण एवं सूचनाओं के आदान प्रदान पर चर्चा की । इस मौके पर सीमा चौकियों के अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं गांव के लोग उपस्थित रहे।