{"_id":"69bd88cd967453b6160665cc","slug":"815-schools-succeed-in-nipun-assessment-pasgwan-tops-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-170865-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निपुण आकलन में 815 स्कूल सफल, पसगवां अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निपुण आकलन में 815 स्कूल सफल, पसगवां अव्वल
Fri, 20 Mar 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 और 2 के छात्रों के निपुण आकलन में जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है। कुल 2656 विद्यालयों में से 815 विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं। प्रदेश स्तर पर जिले को पांचवां स्थान मिला है।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि हाल ही में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से यह आकलन कराया गया था। निपुण विद्यालय घोषित होने के लिए कक्षा 1 और 2 के कम से कम 80 प्रतिशत बच्चों का भाषा और गणित में दक्ष होना जरूरी होता है। इस परीक्षा का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों की आधारभूत शिक्षा को मजबूत करना है।
जारी आंकड़ों के अनुसार, पसगवां ब्लॉक ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 119 विद्यालयों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। लखीमपुर ब्लॉक 82 विद्यालयों के साथ दूसरे और निघासन ब्लॉक 79 विद्यालयों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि प्रदेश में पांचवां स्थान मिलने के बाद अब और बेहतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि खीरी जिला जल्द ही टॉप थ्री में शामिल हो सके और भविष्य में प्रथम स्थान हासिल किया जा सके।
-- -ब्लॉकवार निपुण विद्यालयों की संख्या-- --
बांकेगंज-49, बेहजम-36, बिजुआ-34, धौरहरा-56, ईसानगर-48, कुंभी गोला-45, लखीमपुर-82, मितौली-50, मोहम्मदी-62, नकहा-52, निघासन-79, पलियाकलां-35, पसगवां-119, फूलबेहड़-41, रमियाबेहड़-27।