फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   78 percent people distanced themselves from OTS scheme

Lakhimpur Kheri News: 78 फीसदी लोगों ने ओटीएस योजना से बनाई दूरी

Wed, 27 Dec 2023 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
78 percent people distanced themselves from OTS scheme
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिविजन के 78 फीसदी लोगों ने ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) से दूरी बनाई है। मात्र 22 फीसदी लोगों ने ही बकाया जमा किया गया, जो लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम है। अभियान पूरा होने के बाद भी लखीमपुर डिविजन के हजारों उपभोक्ताओं पर 28 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया रह जाएगा।
विज्ञापन

लखीमपुर डिविजन के 32 हजार उपभोक्ताओं पर 34.90 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसमें अब तक मात्र 6.24 करोड़ रुपये ही जमा हुए हैं। योजना की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। मात्र चार दिन बचे हैं। ऐसे में लक्ष्य पूरा होना तो दूर 25 फीसदी का आंकड़ा भी पार होना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

जिले में ओटीएस योजना तीन चरणों में शुरू की गई। पहले चरण आठ से 30 नवंबर तक एकमुश्त राशि जमा करने पर शत प्रतिशत ब्याज पर छूट दी गई। दूसरे चरण एक से 12 दिसंबर तक में भी शतप्रतिशत ब्याज पर छूट दी गई। अब अंतिम यानी तीसरा चरण चल रहा है, जो 31 दिसंबर तक चलना है। इसमें एकमुश्त राशि जमा करने पर 80 फीसदी ब्याज पर छूट दी जा रही है। बावजूद इसके बकाया भुगतान जमा नहीं करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर डिविजन में 32 हजार लोगों पर 34.90 करोड़ का बकाया है। 25 दिसंबर तक 6.24 करोड़ जमा हो चुके हैं। योजना की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। इसके बाद बकाया भुगतान वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील है कि समय रहते बकाया जमा कर योजना का लाभ लें। बाद में ब्याज सहित वसूली की जाएगी।
-एके चौरसिया, एसडीओ, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed