फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सीतापुर मैलानी रूट पर दौड़ी मालगाड़ी, डाला बैलास्ट

सीतापुर मैलानी रूट पर दौड़ी मालगाड़ी, डाला बैलास्ट

Sun, 25 Nov 2018 05:03 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर मैलानी रूट पर दौड़ी मालगाड़ी, डाला बैलास्ट

विज्ञापन

सीतापुर मैलानी रूट पर दौड़ी मालगाड़ी, डाला बैलास्ट

लखीमपुर खीरी। सीतापुर मैलानी रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने के प्रयास तेज हो गए हैं। रविवार को सीतापुर मैलानी रूट पर बिछ़े ट्रैक पर बैलास्ट डाला गया और लखीमपुर स्टेशन पर पटरियों की पैकिंग का काम हुआ। कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है पटरियों की पैकिंग करके ट्रैक दुरुस्त किया जा रहा है। इसके बाद प्लेटफार्म निर्माण का कार्य शेष रहेगा।

ऐशबाग से मैैलानी के बीच करीब 193 किलोमीटर लंबी छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदलने का काम दो चरणों में शुरू हुआ था। पहले चरण में ऐशबाग सीतापुर और दूसरे चरण में सीतापुर मैलानी के बीच बड़ी लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। हालांकि ऐशबाग सीतापुर के बीच 86.30 किलोमीटर लंबे ट्रैक का काम पूरा होने के साथ सीआरएस टीम ने निरीक्षण भी कर लिया जबकि 106.92 किलोमीटर लंबे सीतापुर मैलानी रूट पर करीब बीस प्रतिशत काम होना शेष है। मेन रेलवे ट्रैक का काम जहां पूरा हो गया है वहीं प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज सहित स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण जारी है। सीतापुर मैलानी ट्रैक पर मालगाड़ी से बैलास्ट डालने की शुरुआत हो हाने के साथ ट्रैक की पैकिंग का काम भी जारी है। रविवार को लखीमपुर देवकली के बीच पैकिंग मशीन से पटरियों की पैकिंग की गई।। कार्यदायी संस्था के लोगों का कहना है कि पैकिंग के माध्यम से ट्रैक को करीब छह इंच तक उठाया जा रहा है, क्योंकि ट्रैक काफी नीचे था। मालगाड़ी से बैलास्ट डालने की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन


वर्जन
सीतापुर मैलानी ट्रैक पर जल्द से जल्ट ट्रेनों का संचालन शुरू कराना है। इसलिए बैलास्ट डालकर उसकी पैकिंग कराई जा रही है।
- आलोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed