फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बारावफात जुलूस: हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और रफ्तार पर रहेगी पुलिस की नजर

बारावफात जुलूस: हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और रफ्तार पर रहेगी पुलिस की नजर

Tue, 20 Nov 2018 05:27 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
बारावफात जुलूस: हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और रफ्तार पर रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन

हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और रफ्तार पर रहेगी नजर

लखीमपुर खीरी। बारहवफात जुलूस में शामिल युवाओं को इस बार ट्रिपल राइडिंग करना, तेजरफ्तार और बिना हेलमेट बाइक चलाना महंगा पड़ सकता है। पुलिस की नजर जुलूस में शामिल लोगों पर रहेगी। इसके अलावा शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बनाए गए 25 प्वाइंटों में पुलिस, होमगार्ड और करीब डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात रहेगी।
बुधवार को कई स्थानों पर बारहवफात का जुलूस निकलेगा। यह जुलूस गोटैय्या बाग से सुबह 11 बजे शुरू होगा, जो रात करीब 11 बजे थरवरनगंज पहुंचकर समाप्त होगा। अक्सर जुलूस में शामिल होने वाली बाइकों पर अधिकतर युवा होते हैं। यह युवा ट्रिपल राइडिंग और तेज रफ्तार बाइक चलाते देखे जाते हैं। इनके पास हेलमेट भी नहीं होता है। इनमें किशोर भी शामिल होते हैं। तेज रफ्तार, ट्रिपल राइडिंग के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। साथ ही कुछ लोग बाइकों के साइलेंसर निकालकर फर्राटा भरते हैं। इस बार पुलिस और प्रशासन इसको लेकर काफी गंभीर है। ट्रिपल राइडिंग, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और बिना साइलेंसर वाली बाइकों को लेकर रणनीति बनाई है। पुलिस जुलूस में शामिल बाइकों पर नजर रखेगी और यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसेगी। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर में अतिरिक्त चार एसओ, 25 सिपाही, 50 होमगार्ड और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। इसके अलावा शहर के थानों और चौकियों की पुलिस भी रहेगी। जुलूस के रूट को लेकर 25 प्लाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंटों पर एक दरोगा समेत अन्य पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ताकि जुलूस में शामिल लोगों को कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन


वर्जन....
जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में अतिरिक्त चार एसओ, 25 सिपाही, 50 होमगार्ड और डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात रहेगी। जुलूस में ट्रिपल राइडिंग. तेज रफ्तार और बिना हेलमेट बाइक चलाने नहीं दी जाएगी। बिना साइलेंसर वाली बाइकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed