{"_id":"5bdd96d3bdec226966336246","slug":"71541248723-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शावकों संग बाघिन देख ग्रामीणों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शावकों संग बाघिन देख ग्रामीणों के उड़े होश
Updated Sat, 03 Nov 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर क्षेत्र में बिहारीपुर फार्म निवासी राजपाल सिंह के खेत में पलेवा कर रहे मजदूरों, पंपिंगसेट की मरम्मत कर रहे मिस्त्री में उस समय भगदड़ मच गई, जब बाघिन के साथ दो शावक गन्ने से निकल कर नलकूप के पास उछलकूद करने लगे।
राजपाल सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई और मजदूर खेत में पलेवा कर रहे थे, इसी बीच पंपिंगसेट खराब हो गया। मिस्त्री चिरौजीलाल इंजन ठीक कर रहा था, इसी बीच बाघिन संग दो शावक गन्ने से निकलकर खाली पड़े खेत में उछलकूद करने लगे। जिसे देख मजदूरों के होश उड़ गए। सूचना फार्म स्वामी को दी, तब तमाम लोग ट्रैक्टर लेकर शोर मचाते खेत पहुंचे। जिन्हें देख शावक गन्ने में घुस गए। फार्म स्वामी ने बताया कि सूचना वनकर्मियों को दी गई, लेकिन किसी भी वनकर्मी ने बाघिन और शावकों की निगरानी करना उचित नहीं समझा है, जिससे मजदूर सिंचाई और गन्ने की छिलाई करने को तैयार नहीं हैं।