{"_id":"5bc0da5ebdec2269695d884d","slug":"71539365470-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के खातों से रकम निकलने की खबर से बढ़ गई दिलों की धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के खातों से रकम निकलने की खबर से बढ़ गई दिलों की धड़कन
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
लाखों की रकम निकलने से खातेदार भड़के, किया हंगामा
बैंक के अन्य खातेदारों की बढ़ गईं दिलों की धड़कन
जंगल की आग की तरह फैली खबर, उमड़ पड़े लोग
उप महाप्रबंधक और ड्राइवर से नोकझोंक, तहरीर दी
संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। थाना संपूर्णानगर क्षेत्र में स्थित जिला सहकारी बैंक की भानपुरी खजुरिया शाखा के खातेदारों के खातों से लाखों की रकम निकलने की खबर फैलते ही, खातेदार बैंक में उमड़ पड़े। अपने खातों से रकम निकलने की आशंका से उनके दिलों की धड़कनें बढ़ गईं। जिले से जांच करने पहुंची टीम से भी लोगों की नोकझोंक हुई। हालांकि उप महाप्रबंधक पुनीत चौधरी सभी से यही कहते रहे कि किसी की भी रकम गायब नहीं हुई है। यदि किसी के खाते से पैसा गायब हुआ है तो जांच में सामने आ जाएगा और उसके खाते में वह रकम जमा कर दी जाएगी।
शुक्रवार की दोपहर जिले से उप महाप्रबंधक सुनीत चौधरी की अध्यक्षता वाली जांच समिति शाखा भानपुर खजुरिया पहुंची। शाम तक तो टीम के पहुंचने और जांच करने की जानकारी ही किसी को नहीं लगी। तीन बजे यह बात बाहर आई कि बैंक के खातों से लोगों के रुपये गायब हो गए हैं, जिसकी जांच हो रही है। यह खबर जंगल की आग की तरह फैली और पांच बजे तक बैंक के बाहर भीड़ लग गई। कुछ खाता धारकों से उप महाप्रबंधक से नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद पीलीभीत के थाना और कस्बा हजार निवासी किसान सतपाल सिंह ने थाना संपूर्णानगर में तहरीर भी दे दी कि उनके खाते से एक लाख साठ हजार रुपये निकल गए। इसकी जानकारी उन्हें 12 अक्तूबर को उस समय लगी जब घपलेबाजी की जांच करने लखीमपुर से उप महाप्रबंधक आए। आरोप है कि उन्होंने अपने गायब रुपये की बाबत जानकारी चाही तो उप महाप्रबंधक और उनके ड्राइवर अनुराग ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने थाना संपूर्णानगर में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, उप महाप्रबंधक सुनीत चौधरी का कहना है कि उन्होंने किसी खाता धारक से अभद्रता नहीं की। सभी को यही समझाया कि जांच कर लेने दो किसी का पैसा मारा नहीं जाएगा।
00
वर्जन.....
जिला सहकारी बैंक अधिकारियों द्वारा अभद्रता को लेकर तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
आदर्श कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक-संपूर्णानगर