फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पदाधिकारियों के निलंबन से भड़के लेखपाल, जारी रहेगा आंदोलन

पदाधिकारियों के निलंबन से भड़के लेखपाल, जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पदाधिकारियों के निलंबन से भड़के लेखपाल, जारी रहेगा आंदोलन
13एलकेएच01
विज्ञापन

पदाधिकारियों के निलंबन से भड़के लेखपाल
क्रासर.........
बोले हमारी मांगे जायज, सरकार कर रही हठधर्मिता
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन / कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। जिला प्रशासन द्वारा संघ के जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री समेत 16 लेखपालों के निलंबन पर रोष जाहिर किया गया। जिलाध्यक्ष रामकुमार दीक्षित ने कहा कि प्रशासन द्वारा संघ पदाधिकारियों के खिलाफ निलंबन और नवनियुक्त लेखपालों को नोटिस देकर अपनी हठधर्मिता का परिचय दिया है। वर्षों से लंबित मांगों पर कोई कार्रवाई न करके लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनरत लेखपालों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विलोबी मेमोरियल परिसर में जिले भर से लेखपाल एकत्र हुए। सभी ने गुरुवार को 16 लेखपालों पर हुई निलंबन की कार्रवाई को सरकार का संवेदनहीन रवैया बताया। जिला मंत्री अतुल वाजपेयी ने कहा कि हमारी मांगे जायज हैं, जिनके लिए 27 अक्तबर 2014, 21 सितंबर 2016, 11 अप्रैल 2017, 31 अक्तूबर 2017, छह मई 2018, 11 जून और 22 जून 2018 को पत्राचार किया गया। सहमति बनने के बावजूद आज तक कोई मांग पूरी नहीं की गई है। सरकार के एस्मा, दमनकार्य निलंबन से लेखपाल नहीं डरेंगे। सभा स्थल पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष महंत सिंह, मंत्री परमानंद, एक्स-रे टेकनीशियन संघ के रामराज सिंह, संयुक्त चिकित्सा कर्मचारी संघ के सर्वेश वर्मा, आरके पांडेय, सोनम जायसवाल, वेदप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स=
सिर्फ छह लेखपाल कर रहे ड्यूटी
लखीमपुर खीरी। जिले की सात तहसीलों लखीमपुर, पलिया, निघासन, धौरहरा, मोहम्मदी, मितौली और गोला में 449 लेखपाल तैनात हैं। इसमें 443 लेखपाल तीन जुलाई 2018 से कार्य बहिष्कार पर हैं, जबकि मात्र छह लेखपाल ड्यूटी कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष और जिलामंत्री समेत सभी तहसील इकाई के अध्यक्ष और मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद लेखपाल संघ आंदोलन को धार देने में जुट गया है। वहीं लेखपालों की इस हड़ताल से तहसीलों में कामकाज ठप है। लोगों के जाति/आय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed