फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   केंद्र, प्रदेश के बाद अब भाजपा की बनेगी स्थानीय सरकार

केंद्र, प्रदेश के बाद अब भाजपा की बनेगी स्थानीय सरकार

Fri, 17 Nov 2017 10:41 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
केंद्र, प्रदेश के बाद अब भाजपा की बनेगी स्थानीय सरकार
गोला गोकर्णनाथ/मोहम्मदी (खीरी)। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार और स्थानीय सरकार एक ही दल की हो तो ईमानदारी से विकास कराया जा सकता है। इस समय केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अब स्थानीय सरकार बनने जा रही है। आने वाले समय में विकास की गंगा केंद्र और प्रदेश से बहकर नगर में बहेगी।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री गोला में पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी विजय शुक्ला रिंकू के लिए और मोहम्मदी के अस्तल मंदिर परिसर में संदीप मेहरोत्रा कन्हैया के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। नगरों में विकास कराया जा सकेगा। उन्होंने गोला में कहा कि विजय शुक्ल रिंकू को भाजपा का पुराना कर्मठ कार्यकर्ता बताया और कहा कि विजय शुक्ल रिंकू को नगर विकास के लिए उपयुक्त पाया गया, इसलिए पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। कहा कि यदि आपने भाजपा प्रत्याशी को जिताया तो सड़क, पुलिया, शुद्घ पेयजल और आटोमैटिक पंप लगाकर जलापूर्ति की व्यवस्था के साथ साथ सौर ऊर्जा के बिजली उत्पादन, पार्क निर्माण और शमशान का जीर्णोद्घार कराया जाएगा। यह प्रदेश सरकार की योजना है। उधर, मोहम्मदी के प्रत्याशी संदीप मेहरोत्रा (कन्हैया) और बरवर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी नरवीर कुशवाहा को जिताने की अपील की।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में लानी है सुनामी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की आंधी चल रही थी। विधानसभा चुनाव में तूफान चला और अबकी (निकाय चुनाव) में पूरे प्रदेश में सुनामी आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लिए गए अपने संकल्प पत्र को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही नारा है, विकास, विकास और विकास।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां अध्यक्ष जीतेगा, वहां विकास का धन छप्पर फाड़कर गिरेगा
मोहम्मदी में डिप्टी सीएम ने कहा, केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ तभी लोगों को मिल सकेगा जब भाजपा का अध्यक्ष भी यहां से विजयी होगा, तब विकास का धन छप्पर फाड़ कर आयेगा। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भाजपा प्रत्याशी कन्हैया मेहरोत्रा और उनकी पत्नी दुर्गा मेहरोत्रा के 10 वर्ष के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए की।

मोहम्मदी में विधायक ने
की जिताने की अपील
विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने भी भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी संदीप मेहरोत्रा और लोक सभा पालक राममोहन रस्तोगी (रामजी) ने भी विचार व्यक्त किए।

मोहम्मदी में ये रहे मंचासीन
मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विनोद मिश्रा, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, जगदीश चंद्र गुप्ता, प्रवीन मेहरोत्रा, अजय मिश्रा, श्याम किशोर अवस्थी, अद्वैत सिंह, रंजीत वर्मा, अंकुर यादव, मनोज गुप्ता, आशाराम सैनी, चंद्रमोहन अग्निहोत्री आदि समेत कई भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा
उप मुख्यमंत्री को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में मोहम्मदी को जिला बनाने का एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजीव बाजपेई, विवेक शुक्ला, कैलाश चंद्र त्रिवेदी, रामखिलावन मिश्रा, सुरेंद्र नाथ गुप्ता, मो. हासिम, कुलदीप सिंह, रंजीत सिंह, मानस त्रिवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विजय ने कहा कि जीते तो हर नागरिक होगा अध्यक्ष
अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी विजय शुक्ल रिंकू ने कहा कि यदि वह चुनाव जीते तो नगर का हर नागरिक अध्यक्ष होगा। कोई भी उन्हें किसी भी समय पकड़ सकता है और नगर के हित में काम करवा सकता है, वह सदैव नगर के हित और विकास के लिए समर्पित रहेंगे। कहा कि गोला नगर में 30 साल से बंद पड़ी सीवर लाइन, जल भराव, पेयजल की किल्लत, शहर से बाहर गंदा पानी ले जाने के लिए नालों का अभाव बड़ी समस्या है। वह इन पर तुरंत ध्यान देकर काम कराएंगे।

गोला में मंच पर यह रहे मौजूद
भाजपा के चुनावी मंच पर जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, नगराध्यक्ष दीपेंद्र कुमार गुप्त, समन्वयक वीर सिंह चौहान, विजय कुमार माहेश्वरी, सुरजनलाल वर्मा, डॉ प्रीति, पलिया प्रत्याशी केबी गुप्त, ठाकुर प्रसाद गंगवार, पलिया विधायक रोमी साहनी, इंद्रजीत यादव, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, ईश्वरदीन वर्मा, ब्लाक प्रमुख कुंभी के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, अवधेश मिश्र, अरुण अवस्थी, राजेश शुक्ला, राजेश गिरि, मुन्नालाल अवस्थी, फारूक खां आदि मौजूद रहे।

भाजपा के रंग में रंगा कार्यकर्ता
सभा में कार्यकर्ता राजन शुक्ला की दीवानगी देखने लायक थी। उसने अपने शरीर को भाजपा के रंग में पेंट कर हाथ में भाजपा का झंडा लेकर लहराता हुआ आगे चल रहा था। सभा स्थल पर कार्यकर्ता राजन शुक्ला आकर्षण का केंद्र रहा।

जब मुकुट पहनने से किया इनकार
मंच पर ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह साथियों संग डिप्टी सीएम को चांदी का मुकुट पहनाने के लिए मंच पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने मुकुट पहनने से इनकार कर दिया।


सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद
गोला गोकर्णनाथ। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम के विरोध की आशंका में पुलिस ने सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष आकाश लाला को उन्हें के आवास पर नजरबंद कर दिया। आकाश लाला ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे जब वह अपने आवास पर नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला महासचिव प्रवीण यादव और सुएब अंसारी के साथ बैठक कर रहे थे तभी चौकी इंचार्ज नरेश कुमार और एसआई नरेंद्र सिंह उनके भारत भूषण कालोनी स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें अपने ही आवास पर रहने की हिदायत देते हुए उन्हें नजरबंद कर वहीं निगरानी करने लगे। कोतवाल मधुकांत मिश्र ने बताया कि पुलिस द्वारा किसी को नजरबंद नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed