फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गोला की मतदता सूची में फर्जी वोटरों की संख्या बढ़ी

गोला की मतदता सूची में फर्जी वोटरों की संख्या बढ़ी

Tue, 20 Jun 2017 04:47 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
गोला की मतदता सूची में फर्जी वोटरों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
गोला की मतदाता सूची में फर्जी वोटरों की संख्या बढ़ी
क्रासर......
गोला का ईपी रेशियो 73.99, निर्वाचन आयोग हुआ गंभीर
क्रासर......
गोला में मतदाता सूची का पुनरीक्षण दोबारा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार की मतदाता सूचियों में खामियां सामने आने लगी है। गोला नगर पालिका की मतदाता सूची में सैकड़ों फर्जी नाम शामिल कर लिए गए हैं। यहां जनसंख्या में मतदाताओं का अनुपात (ईपी) मानक से ज्यादा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में इस गड़बड़ी को गंभीरता से लिया है और गोला की मतदाता मतदाता सूची का दोबारा पुनरीक्षण कराने का निर्देश दिया है।
मतदाता सूची पुनरीक्षण की अवधि पूरी होने के बाद 13 जून को जो मतदाता सूची बनकर तैयार हुई उसमें गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका का ईपी रेशियो 73.99 पाया गया जो मानक से अधिक है। ईपी का मानक 65 से 70 फीसदी है। समीक्षा में पाया गया कि नगर पालिका गोला गोकर्णनाथ में मात्र 536 वोटरों के नाम विलोपित किए गए जबकि 3045 मतदाताओं के नाम बढ़ाए गए हैं। इससे गोला की मतदाता सूची में ईपी रेसियो बढ़ गया है। समीक्षा में यह पाया गया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

डीएम आकाशदीप ने एसडीएम गोला को पत्र भेजकर राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र का हवाला देते हुए नगर पालिका गोलागोकर्णनाथ का ईपी रेशियो 73.99 होने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह ईपी मानक से अधिक है। डीएम ने दोबारा अभियान चलाकर फर्जी दर्ज हुए मतदाताओं के नाम हटाने का निर्देश दिया। गोला में दोबारा मतदाता पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है। 26 जून तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट........
जिले के नगरीय निकायों का ईपी रेशियो
गोलागोकर्णनाथ.............73.99
पलिया कलां.................65.24
मोहम्मदी.....................61.21
लखीमपुर....................68.27
खीरी टाउन..................72.85
सिंगाही.......................61.76
ओयल........................64.4
धौरहरा.......................66.47
मैलानी.......................64.55
बरबर.........................64.4
-----------
इंसेट.......
निकाय चुनाव में अचानक बढ़ जाते हैं मतदाता
नगरीय निकाय चुनाव के पहले मतदाता सूची के होने वाले पुनरीक्षण में हर बार बड़ी संख्या में मतदाता बढ़ जाते हैं। नगर पालिका/ नगर पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग मतदाता सूचियों में दूसरी जगह रहने वाले अपने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची में बढ़वा लेते हैं। यह फर्जी मतदाता प्राय: चुनाव की जीत हार में निर्णायक साबित होते हैं।

इंसेट......
वर्ष 2012 के चुनाव में ईपी रेशियो था काफी ज्यादा
वर्ष 2012 के नगरीय निकाय चुनाव में गोला नगर पालिका का ईपी रेशियो 87.86 था, जबकि पलिया का 83..47, मोहम्मदी का 80.47 और लखीमपुर का ईपी रेशियो 86.47 था। नगर पंचायतों में खीरी और मैलानी का ईपी रेशियो क्रमश: 72.71 और 72.68 था। खीरी नगर पंचायत का ईपी रेशियो इस बार भी मानक से अधिक 72.85 है। पहले चुनावों में ईपी रेशियो पर खास ध्यान नहीं दिया जाता था। पहली बार निर्वाचन आयोग ईपी रेशियो को लेकर काफी गंभीर हुआ है।
---------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed