फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   71 buses will leave for Kumbh Mela on January 10

Lakhimpur Kheri News: कुंभ मेले में 10 जनवरी को रवाना हो जाएंगी 71 बसें

Mon, 30 Dec 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
71 buses will leave for Kumbh Mela on January 10
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। कुंभ मेला में गोला डिपो की 71 बसों को भेजने की तैयारी है। यह बसें 10 जनवरी को रवाना हो जाएंगी। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में रोडवेज बसें कम होने से पूरी परिवहन व्यवस्था ही चौपट हो सकती है। समय रहते अगर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो लंबी दूरी के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

गोला डिपो के पास निगम और अनुबंधित मिलाकर 128 बसें है। गोला से दिल्ली, आयोध्या, बनारस, लखनऊ, अलीगढ़, उत्तराखंड, आजमगढ़ आदि जगह जाती हैं। लंबे रूट वाली सभी बसें निगम की हैं। छोटे मार्गों पर अनुबंधित बसें चलाई जाती हैं। कुंभ मेला में 10 जनवरी को 71 निगम की बसें भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन

कुंभ मेला में जाने वाली सभी निगम की बसें होंगी, जो लंबे रूट की होंगी। निगम से एक साथ बड़ी संख्या में बस कम होने से परेशानी बढ़ने वाली है। गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। लंबे रूटों पर अनुबंधित बसों को भेजा जाएगा। साथ ही बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। वैकल्पिक व्यवस्था का चार्ट तैयार किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed