फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   70 wine merchants Quit the business

70 शराब व्यापारियों ने छोड़ दी दुकानें

Sat, 31 Jan 2015 06:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 Jan 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
70 wine merchants Quit the business
जिले में वर्ष 2015-16 के लिए शराब की दुकानों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में ही 70 शराब दुकानदारों ने अपने लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं कराया है, इसमें सबसे ज्यादा अंग्रेजी शराब की 39 दुकानों का रिन्यूवल नहीं कराया गया है। इसी तरह देशी की 23 और बियर की आठ दुकानों का रिन्यूवल नहीं कराया गया है। लिहाजा अब इन अवशेष दुकानों का व्यवस्थापन के दूसरे चरण में लाटरी सिस्टम से आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अंग्रेजी शराब पर निरंतर बढ़ती महंगाई के चलते कारोबारियों के दुकान छोड़ने की संभावना पहले ही अमर उजाला ने जताते हुए 26 जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित की थी। जिले में 90 अंग्रेजी शराब की दुकानों में से 39 दुकानदारों ने लाइसेंस रिन्यूवल कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं। बताते चलें कि 30 जनवरी 2015 तक रिन्यूवल होना था। अब लाटरी सिस्टम से अवशेष दुकानों का आवंटन होगा। इसके लिए आबकारी विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। मोहम्मदी सर्किल (गोला और मितौली सहित) में 10 अंग्रेजी, नौ देशी और तीन बियर की दुकानें, लखीमपुर सर्किल में 15 अंग्रेजी, सात देशी और तीन बियर की दुकानों समेत निघासन सर्किल में पांच अंग्रेजी और छह देशी दुकानें छूटी हैं। इसी तरह पलिया सर्किल में नौ अंग्रेजी, एक देशी और दो बियर की दुकानों का रिन्यूवल नहीं हुआ है। रिन्यूवल से वंचित रह गई 70 दुकानोें के अलावा नवसृजित सात दुकानों का लाटरी सिस्टम से चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर जिला आबकारी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि लाटरी के लिए एक से छह फरवरी तक आवेदन पत्र बिक्री और जमा किए जाएंगे। सात से आठ फरवरी तक आवेदन फार्मों का परीक्षण होगा। इसके बाद नौ फरवरी को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सार्वजनिक लाटरी निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed