फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   64.53 percent voting took place in the by-elections of Gram Panchayats

Lakhimpur Kheri News: ग्राम पंचायतों के उप चुनाव में हुआ 64.53 प्रतिशत मतदान

Wed, 19 Feb 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
64.53 percent voting took place in the by-elections of Gram Panchayats
दोपहर में ईसानगर के लौकाही मल्लापुर बूथ पर फैला सन्नाटा। संवाद
लखीमपुरखीरी। ग्राम पंचायत के रिक्त पदों के लिए बुधवार को ब्लाॅक नकहा, ईसानगर और बिजुआ में उपचुनाव कराए गए। तीनों विकास खंडों में 64.53 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा ज्यादा मतदान 75.10 प्रतिशत ईसानगर में, बिजुआ में 65.49 प्रतिशत तथा नकहा में 52.08 प्रतिशत हुआ।
विज्ञापन

ईसानगर ब्लॉक के लौकाही मल्लापुर की प्रधान सावित्री देवी की मृत्यु के बाद प्रधान पद के लिए बुधवार को हुआ। मतदान सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुआ। यहां कुल 3,661 मतदाताओं में से 2,747 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां ऊषा पाठक, पिंकी देवी और राधा देवी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। सुबह मतदान के लिए लगी लंबी-लंबी कतारें रहीं तो दोपहर में बूथों पर सन्नाटा रहा। इस मौके पर सीओ धौरहरा प्रीतम पाल सिंह प्रभारी निरीक्षक ईसानगर देवेंद्र गंगवार सहित तमाम लोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन



विकासखंड बिजुआ की ग्राम पंचायत अंबारा में लगभग छह माह पूर्व ग्राम प्रधान के निधन से रिक्त हुई सीट पर बुधवार को मतदान हुआ। यहां 1861वोट में से 1188 वोट पड़े। पोलिंग पार्टियां रवाना होने तक एसओ भीरा पुष्पराज कुशवाहा पोलिंग बूथ पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकहा ब्लॉक के ओदारा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उप चुनाव में बुधवार को 3245 मतों के सापेक्ष 1690 मत पड़े। यहां दो प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। आरक्षित सीट पर पूर्व प्रधान की पुत्र वधू पूनम और दूसरे प्रत्याशी राम विलास के बीच चुनावी टक्कर हुई। तहसीलदार सदर सुशील प्रताप और बीडीओ नकहा प्रदीप चौधरी तथा एसएचओ ब्रजेश मौर्य ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed