फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   64 girls became chief servants in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: जिले की 64 युवतियां बनीं मुख्य सेविका, 11 थारू जनजाति की, लखनऊ में मिले नियुक्ति पत्र

Thu, 28 Aug 2025 02:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 02:53 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले की 64 युवतियों का मुख्य सेविका पद पर चयन हुआ है। इनको लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिए गए। नौकरी मिलने पर मुख्य सेविकाओं के परिवारों में खुशियां आ गईं। 

विज्ञापन
64 girls became chief servants in Lakhimpur kheri
लखीमपुर की पूजा सिंह को लखनऊ में नियुक्ति पत्र देते मुख्यमंत्री - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले की 64 युवतियां मुख्य सेविका बनी हैं। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें थारू जनजाति की 11 बेटियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्य सेविका गुरप्रीत कौर और थारू जनजाति क्षेत्र की पूजा सिंह को अपने हाथों से नियुक्ति-पत्र दिया। इसके बाद वह अब मुख्य सेविका के रूप में कार्यभार संभालेंगी। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित प्रदेशभर के 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन


डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद की 64 नवचयनित मुख्य सेविकाओं को लोक भवन में मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दीं। कहा कि यह उपलब्धि न केवल चयनित मुख्य सेविकाओं की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आप सब पर बच्चों के पोषण, शिक्षा और समाज में जागरूकता लाने की बड़ी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से निभाकर आप आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवार सकती हैं। मुख्य सेविका के साथ बाल विकास विभाग के डीपीओ भारत प्रसाद भी मौजूद रहे।

पारदर्शी भर्ती से बदली जिंदगी
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बुधवार को जिले की सुरमा गांव की नंदोराना की खुशी देखने लायक थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद का मौका मिला तो उनकी आंखों में चमक और चेहरे पर आत्मविश्वास झलक उठा। 

नंदोराना ने बताया कि कठिन हालात में पढ़ाई जारी रखी। प्रदेश सरकार की पारदर्शी व सुचितापूर्ण भर्ती प्रक्रिया ने उन्हें नया जीवन दिया है। नंदोराना अब तक शिक्षामित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद वह अब मुख्य सेविका के रूप में कार्यभार संभालेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed