{"_id":"666b6c8461880027a30effa4","slug":"6382-tourists-reached-dudhwa-in-the-month-of-may-37-foreigners-also-visited-the-park-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-122150-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मई माह में दुधवा पहुंचे 6382 सैलानी, 37 विदेशियों ने भी निहारा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मई माह में दुधवा पहुंचे 6382 सैलानी, 37 विदेशियों ने भी निहारा पार्क
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क में नकउहा नाले पर लगा स्वागत द्वार।
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र इस बार दस दिनों के लिए बढ़ाया गया है। बीते नवंबर माह से मई तक देखा जाए तो दुधवा ने रिकार्ड तोड़ राजस्व प्राप्त किया है। सैलानियों की संख्या ने भी 37 हजार से ऊपर का आंकड़ा छुआ है। केवल मई की बात करें तो 6382 सैलानियों ने पार्क का भ्रमण किया। जिसमें दुधवा को 17 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
पार्क के आंकड़ों की बात करें तो नवंबर 2023 से मार्च 2024 तक दुधवा नेशनल पार्क ने 87 लाख 13 हजार 71 रुपये का राजस्व प्राप्त किया। 23946 देशी व 147 विदेशी सैलानी पहुंचे थे। अप्रैल माह में बाघ की साइटिंग अधिक होने से सैलानियों की तादाद बढ़ी और दुधवा में 7097 सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद उठाया। जिसमें 7047 देशी व 50 विदेशी सैलानी शामिल रहे।
इस माह में दुधवा को 18 लाख 81 हजार 705 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अब पार्क प्रशासन ने मई माह का आंकड़ा जारी किया है। मई माह में पार्क में 6382 सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद उठाया। जिसमें देशी सैलानियों की संख्या 5258 व विदेशियों की संख्या 37 रही। 1087 सैलानियों ने पार्क के पर्यटन परिसर का भ्रमण कर यहां लगे सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर दुधवा के अलौकिक वातावरण का जायजा लिया।
विज्ञापन
मई माह में दुधवा को 17 लाख 95 हजार 751 रुपये का राजस्व मिला। हालांकि यह राजस्व अप्रैल माह के राजस्व से कम है। इस माह 25 जून तक पर्यटन सत्र चलेगा। जिससे यह राजस्व और अधिक बढ़कर सामने आएगा। सैलानियों की संख्या भी बढ़ेगी।
हाथी सवारी-गैंडा सफारी से डेढ़ लाख से अधिक कमाए
मई माह में दुधवा पार्क प्रशासन ने हाथी सवारी से एक लाख 16 हजार 800 रुपये का राजस्व कमाया। गैंडा सफारी से पार्क को 45750 रुपये का राजस्व मिला। इन मदों से दुधवा ने एक लाख 62 हजार 550 रुपये का राजस्व कमाया है।
पार्किंग व वनमार्ग शुल्क में चार लाख से अधिक कमाए
दुधवा पार्क प्रशासन ने पार्किंग और वनमार्ग शुल्क से भी चार लाख 10 हजार 170 रुपये का राजस्व कमाया। पार्किंग का 55 हजार 270 रुपये व वनमार्ग शुल्क का तीन लाख 54 हजार 900 रुपये शुल्क प्राप्त हुआ है।
बाघ के लगातार हो रहे दीदार से बढ़ रहे सैलानी
दुधवा नेशनल पार्क की दुधवा व किशनपुर रेंज में बाघों के लगातार दीदार सैलानियों को हो रहे हैं। इसके अलावा स्वच्छंद विचरण करते हिरन, गैंडों को देखकर भी सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दुधवा में बाघ साइटिंग और गैंडा सफारी के लिए सैलानी काफी उमड़ रहे हैं, जिससे राजस्व बढ़ रहा है। अब पर्यटन सत्र दस दिन बढ़ाया गया है जिससे राजस्व को भी फायदा मिल सकता है।
डाॅ रंगाराजू टी., डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व