फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   63 voters demanded inclusion of their names in the list

Lakhimpur Kheri News: 63 मतदाताओं ने सूची में नाम जोड़ने की मांग की

Thu, 25 Jun 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
63 voters demanded inclusion of their names in the list
मितौली। ग्राम पंचायत मड़रिया के 63 मतदाताओं ने पंचायत चुनाव की मतदाता सूची-2026 से नाम हटाए जाने पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम मितौली को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने नाम दोबारा सूची में शामिल कराने की मांग की, ताकि वे मताधिकार से वंचित न हों।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में कहा गया कि वे सभी ग्राम पंचायत मड़रिया के निवासी हैं। पंचायत निर्वाचन की अंतिम मतदाता सूची-2025, वर्ष 2021 की पंचायत निर्वाचन नामावली तथा विधानसभा निर्वाचन नामावली-2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) में उनके नाम दर्ज हैं। इसके बावजूद पंचायत चुनाव की नई मतदाता सूची-2026 से नाम हटा दिए गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सूची से नाम काटकर उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। उनका यह भी कहना है कि प्राथमिक विद्यालय मड़रिया की ओर से उपलब्ध कराई गई मतदाता सूची-2025 में भी उनके नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित मतदाता प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, मीना देवी, सत्यपाल, नरेंद्र कुमार समेत 63 मतदाताओं ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल सूची में शामिल कराने की मांग की।

एसडीएम मितौली मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। संबंधित नोडल अधिकारी बीडीओ मितौली द्वारा डुप्लीकेशन का कार्य कराया गया था। जहां त्रुटि हुई है, उसकी जांच कर समाधान के निर्देश दिए गए हैं। यदि वास्तव में मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed