फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा और प्रसपा के मलखान सिंह ने कराया नामांकन

भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा और प्रसपा के मलखान सिंह ने कराया नामांकन

Tue, 16 Apr 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा और प्रसपा के मलखान सिंह ने कराया नामांकन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए धौरहरा सीट पर नामांकन के छठे दिन भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा ने धूमधाम से पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मलखान सिंह ने भी नामांकन कराया है। इसके अलावा राष्ट्रीय रिपब्लिक पक्ष से मुकेश कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी रीतू वर्मा ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित न्यायालय अपर जिलाधिकारी कक्ष संख्या पांच में आरओ रवि रंजन और एआरओ दिग्विजय सिंह ने नामांकन पत्र जमा कराए। भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा जुलूस के साथ नामांकन कराने कलक्ट्रेट गेट तक पहुंची, जहां से वह अपने प्रस्तावकों संग नामांकन स्थल पहुंची। जहां उन्होंने एक सेट नामांकन दाखिल किया। इसके बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मलखान सिंह ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ प्रसपा नेता राजीव गुप्ता भी मौजूद रहे। इसके बाद राष्ट्रीय रिपब्लिक पक्ष से मुकेश कुमार और निर्दलीय रीतू वर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं गठबंधन प्रत्याशी अरशद सिद्दीकी ने फिल्मी पर्दे के खलनायकों रजा मुराद और अली खान के साथ सोमवार को दूसरा सेट दाखिल किया है। गठबंधन प्रत्याशी अपने समर्थकों संग ई-रिक्शा पर बैठकर नामांकन कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अखिलेश कुमार, अनुज कुमार ने एक-एक सेट नामांकन पत्र लिया है, जबकि राष्ट्रीय शक्ति पार्टी से सवितादीन राज ने नामांकन पत्र लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed