{"_id":"5c43687abdec22736b5e92bc","slug":"61547921530-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईडी कॉलेज में हुआ अटल कप क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाईडी कॉलेज में हुआ अटल कप क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो की ओर से शनिवार को वाईडी कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ। पहले दिन तीन मैच हुए। इसका फाइनल आज होगा।
टूर्नामेंट का उद्घाटन जिलाध्यक्ष एवं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सह संयोजक ईशु चौरसिया ने किया। पहले दिन पहला मैच विधानसभा कस्ता एवं मोहम्मदी, दूसरा पलिया एवं धौरहरा और तीसरा लखीमपुर एवं श्रीनगर की टीम के बीच हुआ। पहले मैच में कस्ता, दूसरे में पलिया और तीसरे में श्रीनगर की टीम विजेता रही। इस दौरान ईशु चौरसिया ने कहा कि अटल कप प्रतियोगिता का उद्देश्य क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। जिलाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती है, विजय लक्ष्य 2019 के संकल्प के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हुआ है। इस दौरान धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, विनोद कुमार लोधी, उमाशंकर मिश्रा, सुनील सिंह, सुनील बाथम, बजरंग शर्मा, अनुपम अवस्थी, अनुज सिंह, विवेक दीक्षित, शैलेश तिवारी, विपनेश कटियार आदि मौजूद रहे।