{"_id":"5c193b7bbdec2256fd70f07a","slug":"61545157499-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदनचौकी मेला लगाने की मांग को लेकर मुख्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदनचौकी मेला लगाने की मांग को लेकर मुख्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदनचौकी मेला लगाने की मांग को लेकर मुख्यालय पर दिया धरना
पलियाकलां। चंदनचौकी की वनभूमि पर रामलीला मेला लगाने की अनुमति को लेकर मंगलवार को भाजपा, भाजयुमो और उससे जुड़े अन्य अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। साथ ही मेला लगाए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई।
बता दें कि चंदनचौकी में रामलीला मेला लगाने की अनुमति दुधवा के डीडी ने नहीं दी थी। साथ ही यह कहा था कि धार्मिक भावनाओं का आदर करते हुए पूजा पाठ, रामलीला आदि की जा सकती है लेकिन पंडाल और दुकानें नहीं लग सकती हैं। इसके बाद रामलीला मेले का शुभारंभ भी हो गया लेकिन दुकानें लगाने की तैयारी होने पर रेंजर ने उसपर स्पष्ट रोक लगा दी थी। जिसके बाद मंगलवार को भाजपा नेता उदयवीर सिंह के नेतृत्व में भाजपा के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों ने दुधवा मुख्यालय पर धरना देना शुरू कर दिया। इसको लेकर पुलिस बल भी मुख्यालय पर तैनात कर दिया गया। सभी ने बाहर बैठकर विरोध जताया। काफी देर तक हंगामे के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकल सका। उधर इसको लेकर पार्क के डीडी महावीर कौजलगि ने बताया कि थारू क्षेत्र के कई प्रधानों ने लिखित शिकायत करते हुए मेले की आड़ में गलत परंपराओं का जिक्र करते हुए मेले की अनुमति न देने की मांग उठाई थी। जिसको लेकर अनुमति नहीं दी गई है। पूरी स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।