फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मेडिकल व्यापारियों को ऑनलाइन लाइसेंस के नियमों में मिली छूट

मेडिकल व्यापारियों को ऑनलाइन लाइसेंस के नियमों में मिली छूट

Tue, 27 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल व्यापारियों को ऑनलाइन लाइसेंस के नियमों में मिली छूट

विज्ञापन
मेडिकल व्यापारियों को ऑनलाइन लाइसेंस के नियमों में मिली छूट

लखीमपुर खीरी। मेडिकल व्यापारियों को ऑनलाइन लाइसेंस सिस्टम में आ रही समस्याओं को देखते हुए शासन ने नियमों में ढील दी है। संबंधित प्रतिष्ठान की भंडारण व्यवस्था (गोदाम) और किरायानामा अपलोड करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने 30 नवंबर 2018 तक ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।

ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने बताया है कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोर और उन पर कार्यरत फार्मेसिस्ट/कांपीटेंट पर्सन का पंजीकरण ऑनलाइन औषधि विक्रय लाइसेंस सिस्टम पर अपलोड कराया जा रहा है। इस दौरान केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन ने व्यवहारिक कठिनाइयों का जिक्र करते हुए राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समेत केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन के पदाधिकारियों संग बैठक में ऑनलाइन लाइसेंस सिस्टम में आ रही दिक्कतों को दूर करने का निर्णय लिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि ऑनलाइन लाइसेंस सिस्टम का सरलीकरण करते हुए ऑफलाइन लाइसेंस की पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें संबंधित प्रतिष्ठान की भंडारण व्यवस्था और किरायानामा अपलोड करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। डीआई ने कहा है कि सरलीकरण से ऑनलाइन लाइसेंस अपलोड करने में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed