फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जल्दी ही शहर से बाहर होगा रोडवेज बस स्टेशन

जल्दी ही शहर से बाहर होगा रोडवेज बस स्टेशन

Tue, 19 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
जल्दी ही शहर से बाहर होगा रोडवेज बस स्टेशन
BUS - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। शहर का रोडवेज बस स्टेशन जल्दी ही ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित होगा। सीवेज और कूड़ा निस्तारण की रूपरेखा बन गई है। इसके लिए जगह का भी चयन कर लिया गया है। जाम से निजात दिलाने के लिए शहर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। फुटपाथ पटरी दुकानदारों का पंजीकरण कर उनको स्थायी विकल्प दिया जाएगा। डीएम शैलेंद्र सिंह ने यह घोषणाएं व्यापारी मैत्री सभा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कीं।
विज्ञापन

व्यापारी मैत्री सभा द्वारा आयोजित व्यापारी अधिकारी संवाद कार्यक्रम में डीएम शैलेंद्र सिंह ने नगर को स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण बनाने की पूरी कार्ययोजना बताई। साथ ही व्यापारियों और समाजसेवियों के सहयोग और सुझावों की अपेक्षा करते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने शहर के व्यापारियों और समाजसेवियों की प्रशासन का सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर रहने की सराहना की। यातायात जागरूकता सप्ताह में हेलमेट वितरण, संकटादेवी पुलिस चौकी में हाल के निर्माण और पीड़ित बालिका को आर्थिक सहयोग देने के लिए सेवक सिंह अजमानी और भारत विकास परिषद की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग बंधु अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने गुरुनानक चौराहे पर पुलिया चौड़ी कराने की मांग की। नगर अध्यक्ष केवल कुमार गुलाटी ने आवारा पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए इससे निजात दिलाने की मांग की। महामंत्री कृष्ण गोपाल शेखर ने व्यापार कर कार्यालय को शहर से दूर स्थानांतरित करने का विरोध करते हुए कहा कि इससे व्यापारियों को असुविधा होगी। सेवक सिंह अजमानी ने लंबे समय से निर्माणाधीन ब्राडगेज को शीघ्र चालू कराने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष धर्मचंद्र जैन ने व्यापारियों के सम्मान का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन से व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की।

व्यापारी मैत्री सभा के संयोजक अशोक तोलानी ने सभा का संक्षिप्त परिचय और गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र गुप्त ने की। संचालन सह संयोजक शरद गुप्ता ने किया। अतिथियों का आभार संरक्षक नरपत जैन ने किया। इस मौके पर सुरेंद्र जैन, राकेश अग्रवाल, अमर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed