{"_id":"59e35edd4f1c1bce538b7941","slug":"61508073181-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की शिकार गर्भवती किशोरी का घर बसाने को पुलिस करेगी पहल..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की शिकार गर्भवती किशोरी का घर बसाने को पुलिस करेगी पहल..
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
पलियाकलां।
दुष्कर्म के बाद गभर्वती हुई किशोरी की मदद के लिए पुलिस ने कदम बढ़ाए हैं। पुलिस उसका घर बसाने के लिए समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी कर उसकी मदद करने पर जुट गई है। उधर, पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
बता दें कि नगर की एक किशोरी जब गर्भवती हुई तब उसके साथ दुष्कर्म होने की जानकारी परिवार वालों को हुई। यह बात जब शनिवार को पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने महिला कांस्टेबल को घर भेजकर पीड़ित किशोरी को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए थे। पीड़िता ठीक से कुछ बता नहीं पा रही है, हालांकि उसने मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक का नाम जरूर लिया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
एसओ वीके सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है, जबकि उसके चाचा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि युवती ने स्पष्ट बयान भी नहीं दिए हैं। कुछ समाजसेवियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता की गई तो एक हल यह निकल रहा है कि किशोरी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसके विवाह का प्रबंध किया जाए। इसके लिए थाने में ही एक बैठक बुलाकर सभी से रायशुमारी की जाएगी, जैसा भी उचित होगा वैसा किया जाएगा।