{"_id":"59c2a2dc4f1c1b21688b5a95","slug":"61505927900-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल्युमिनाई बैठक में छात्राओं का धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल्युमिनाई बैठक में छात्राओं का धमाल
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
एल्युमिनाई बैठक में छात्राओं का धमाल
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज।
बॉ स्कूल बोझिया में दो दिवसीय एल्युमिनाई बैठक हुई, जिसमें स्कूल की 50 पासआउट छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उन्होंने दो दिनों तक स्कूल में रुककर सहपाठियों संग धमाल मचाते हुए अनुभव साझा किए। वार्डेन निशी पांडे के निर्देशन में आयोजित बैठक में शिक्षिकाओं ने छात्राओं को घर-ग्रहस्थी के हुनर सिखलाते हुए अनुभव साझा किए।
स्कूल प्रांगण में मंगलवार सुबह पासआउट छात्राओं की आयोजित एल्युमिनाई बैठक का बुधवार को धूमधाम से समापन हुआ। दो दिनों तक स्कूल में रहीं पासआउट छात्राओं ने वर्तमान छात्राओं के साथ स्कूल में बिताए गए लम्हों की यादें बयां करते हुए उन्हें पढ़ाई-लिखाई का मोल बताया। इस दौरान बैठक में आई बालिकाओं को शिक्षिकाओं ने घर-गृहस्थी के हुनर और आपादा प्रबंधन से निपटने के तरीके बतलाए। इसके अलावा झूमर, गुलदस्ता आदि बनाने की विधि सिखलाई गई।
एल्युमिनाई बैठक में वर्ष 2011 की पासआउट छात्रा सुनीता ने वार्डेन और शिक्षिकाओं को बताया कि स्कूल से कक्षा आठ पास करने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए कंप्यूटर विषय में आईटीआई में दाखिला लिया है। छात्रा रोली ने बताया कि वह आईटीआई में ही सिलाई-कढ़ाई की शिक्षा पा रही हैं। शिक्षिकाओं ने पासआउट छात्राओं की पीठ थपथपाते हुए उनकी हौसला आफजाई की। इस मौके पर शिक्षिका सविता त्रिपाठी, रीता भास्कर, संगीता वर्मा, अंजली, राजर्षि शुक्ल, सुरेंद्र कुमार आदि छात्राएं और पासआडट बालिकाएं मौजूद रहीं।