फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   600 unfit trucks are roaming on the roads

Lakhimpur Kheri News: 600 अनफिट ट्रक सड़कों पर भर रहे फर्राटा

Thu, 07 Dec 2023 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
600 unfit trucks are roaming on the roads
फिटनेस के लिए एआरटीओ कार्यालय के पास लगी ट्रको की लाईन
लखीमपुर खीरी। चीनी मिल चलने के साथ ही जिले में गन्ना भरे ओवरलोड वाहनों से हर रोज हादसे हो रहे हैं, दो से तीन लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं, लेकिन जिले में परिवहन विभाग इन पर कोई लगाम नहीं लगा सका है। हालात यह हैं कि आंकड़ों में ही 600 से ज्यादा अनफिट ट्रक सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 20 हजार कॉमर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। इन वाहनों में दो हजार से अधिक ट्रक हैं। यह ट्रक माल और गन्ना ढुलाई में लगे हैं। व्यावसायिक वाहनों की प्रतिवर्ष फिटनेस का नियम है। फिटनेस न होने पर वाहन का सड़क पर संचालन किए जाने पर रोक है। परिवहन विभाग बिना फिटनेस दौड़ रहे इन वाहनों पर कार्रवाई का दावा भी करता है। इसके बावजूद भी जिले में 600 से अधिक अनफिट ट्रक दौड़ रहे हैं। इसमें सामान और गन्ना ढोने वाले ट्रक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कुछ फिटनेस के लिए एआरटीओ कार्यालय भी पहुंच रहे हैं। संभागीय निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि अनफिट ट्रकों की संख्या 600 से अधिक है। इस सूची में वह ट्रक भी शामिल हैं, जिनका पंजीकरण समाप्त हो चुका है। लेकिन उनका डाटा पोर्टल से नहीं हटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर दौड़ रहे 160 अनफिट स्कूली वाहन
बिना फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों की संख्या 160 है। दो दिन पहले तक यह आंकड़ा 181 था। नोटिस के बाद करीब 20 स्कूली वाहन फिटनेस के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई को लेकर परिवहन विभाग भी गंभीर नहीं है। सिर्फ नोटिस देकर ही काम चलाया जा रहा है।

तीन नोटिस के बाद की जाती है कार्रवाई : आरआई
संभागीय निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि अनफिट वाहन के स्वामी को तीन बार नोटिस दिया जाता है। इसके बाद भी फिटनेस न कराने पर कार्रवाई की जाती है। ट्रक और स्कूली वाहनों के संचालकों को नोटिस दिया गया है। फिटनेस न कराने पर कार्रवाई की जाएगी। गन्ना ढुलाई में लगे अधिकांश ट्रकों की फिटनेस हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed