फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   52 head illiterates, 20 most illiterate heads in Pasagwan

52 प्रधान निरक्षर, पसगवां में सबसे ज्यादा 20 निरक्षर बने प्रधान

Mon, 10 May 2021 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
52 head illiterates, 20 most illiterate heads in Pasagwan
115 प्रधान स्नातक तक हैं पढ़े, 54 प्रधानों के पास परास्नातक की योग्यता
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पंचायत चुनाव में 1165 ग्राम पंचायतों में से 52 पंचायतों के मतदाताओं ने निरक्षर प्रधान चुने हैं। इसमें पसगवां ब्लॉक सबसे टॉप पर है, जहां की 20 ग्राम पंचायतों में निरक्षर प्रधान चुने गए हैं। वहीं निघासन ब्लाक में भी 11 प्रधान निरक्षर हैं, तो वहीं 115 ग्राम पंचायतों के प्रधान स्नातक तक ही पढ़े हैं, जबकि 54 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के पास परास्नातक की योग्यता है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब ग्राम पंचायतों का गठन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना है, जिसके लिए 12 मई 2021 को शपथ ग्रहण कराए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग ने नवनिर्वाचित प्रधानों का डेटा भेज दिया है, जिससे प्रधानों के शपथ ग्रहण की औपचारिकताएं पूर्ण कराई जा सके।
विज्ञापन

विभाग द्वारा तैयार किए गए डेटा के मुताबिक, बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत भीरा में निरक्षर प्रधान निर्वाचित हुए हैं। कुंभी ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरिया, राजगढ़, परासन, देवरिया समेत सात ग्राम पंचायतों में निरक्षर प्रधान बने हैं। लखीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैरागर, छाउछ, केशवपुर गुरेला, मूसेपुर खुर्द के प्रधान निरक्षर हैं। मोहम्मदी ब्लॉक की ग्राम पंचायत अजेहरा के प्रधान भी निरक्षर हैं। नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गौरिया भीलम, निजामपुर नकटी, त्रिकोलिया के प्रधान भी निरक्षर हैं, जबकि निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बल्लीपुर, छेदुई पतिया, ढखेरवा खालसा समेत कुल 11 ग्राम पंचायतों के प्रधान निरक्षर हैं। पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत ध्यानपुर, मुरारखेड़ा कालोनी और पुरैना में निरक्षर प्रधान निर्वाचित हुए हैं। अकेले पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत बचगवां, भजनपुर, ढखौरा, ककराही, इब्राहिमपुर, खूंटी खुर्द समेत 20 ग्राम पंचायतों में निरक्षर प्रधान चुने गए हैं। ऐसे ही फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत नरहर और रमियाबेहड़ की ग्राम पंचायत पढुआ के प्रधान भी निरक्षर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


115 प्रधान स्नातक तक हैं पढ़े
1165 ग्राम पंचायतों में से 169 ग्राम पंचायतों के प्रधान स्नातक या परास्नातक की योग्यता वाले हैं। 115 ग्राम पंचायतों के प्रधान स्नातक तक पढ़े हैं, जबकि 54 ग्राम पंचायतों के प्रधान परास्नातक की योग्यताधारी हैं। इनमें से करीब पांच प्रधान वकील भी हैं।

सबसे ज्यादा प्रधान पांचवीं पास योग्यता वाले
नवनिर्वाचित प्रधानों में सबसे ज्यादा पांचवीं पास प्रधान बने हैं, जिनकी संख्या करीब 470 है। इसके अलावा आठवीं, 10वीं और 12वीं पास प्रधान बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed