फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   परिषदीय विद्यालयों और बीआरसी का होगा सीए आडिट

परिषदीय विद्यालयों और बीआरसी का होगा सीए आडिट

Sat, 14 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों और बीआरसी का होगा सीए आडिट
परिषदीय विद्यालयों और बीआरसी का होगा सीए आडिट
विज्ञापन

क्रासर.......
वर्ष 2017-18 में खर्च हुई धनराशि का देना होगा ब्यौरा
बीएसए ने पिछली गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति न होने के लिए किया अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों और बीआरसी/एनपीआरसी केन्द्रों को वर्ष 2017-18 में मिली धनराशि से कराए गए कार्यों का सीए आडिट कराया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय से चिट्ठी मिलते ही विभाग में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने पिछली वर्षों में हुई गड़बड़ियों से सबक लेते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पहले से तैयारी करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रोफार्मा जारी करते हुए उसके मुताबिक ब्यौरा फीड कराने के लिए कहा है, जिसे आडिट टीम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा परिषदीय विद्यालयों के एसएमसी खातों, बीआरसी और एनपीआरसी खातों में करोड़ों की धनराशि भेजी गई थी, जिससे यूनिफार्म वितरण, शिक्षामित्रों को मानदेय भुगतान, रंगाई-पुताई सहित विभिन्न मदों में व्यय किया गया है। पिछले वर्षों में हुए आडिट में स्वीकृत मदों से अलग हटकर दूसरे मदों में धनराशि व्यय किए जाने के मामले पकड़े गए थे, जिनसे सबक लेते हुए बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने परियोजना कार्यालय द्वारा निर्धारित मदों/ गतिविधियों के अनुसार वित्तीय नियमों का पालन करते हुए उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रपत्र बिल, बाउचर्स, वेतन बिल और टीए बिल को एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक बैंक खाते का प्रतिमाह बैंक समाधान विवरण तैयार करने के लिए कहा गया है। बीएसए ने बताया कि आडिट टीम शीघ्र ही आएगी, जिसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed