फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सुबह शाम हांड़ कंपाने वाली ठंड, दिन में मौसम सुहाना

सुबह शाम हांड़ कंपाने वाली ठंड, दिन में मौसम सुहाना

Fri, 29 Dec 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुबह शाम हांड़ कंपाने वाली ठंड, दिन में मौसम सुहाना
ठंड - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड के बीच दिन में खिल कर निकलने वाली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ सर्द हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं और गलन कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं दस बजे के बाद खिलकर धूप तो निकली लेकिन सर्द हवाओं से फिजा में सर्दी का प्रकोप कायम रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटना शुरू हुआ और दस बजे के बाद खिलकर धूप निकली, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह और शाम को ठंड कहर बरपा रही है। कोहरा और ठंड के चलते बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें हुईं। तो दिन में धूप निकलने से अधिकांश लोग कामकाज छोड़ कर धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

तीन दिन पहले तक जिले में शीतलहर का प्रकोप चल रहा था। अब शीतलहर का प्रकोप तो थम गया लेकिन कड़ाके की ठंड अब भी जारी है। यह ठंड बुजुर्गों, बच्चों और बीमारों पर भारी पड़ रही है। बड़ी संख्या में लोग कोल्ड स्ट्रोक, विंटर डायरिया, हृदय रोग, सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। दिन में बार-बार बदलते मौसम से बीमारियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में धौरहरा और फूलबेहड़ इलाके में बाढ़ कटान से विस्थापित लोग पॉलिथीन और और तिरपाल आदि तान कर तटबंध और सड़कों के किनारे खानाबदोशों की तरह जिंदगी गुजार रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।




पिछले एक सप्ताह में तापमान का उतार चढ़ाव
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
22 दिसंबर 22.5 07.2
23 दिसंबर 21.8 07.5
24 दिसंबर 21.2 06.8
25 दिसंबर 22.5 07.2
26 दिसंबर 22.8 08.0
27 दिसंबर 22.5 07.8
28 दिसंबर 21.5 08.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed