{"_id":"5974a93d4f1c1b263b8b4642","slug":"51500817725-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी कम होने पर नदी करने लगी भूकटान, कई गांव चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी कम होने पर नदी करने लगी भूकटान, कई गांव चपेट में
Updated Sun, 23 Jul 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। बरसात न होने के कारण शारदा नदी के जलस्तर में आई गिरावट के बाद अब नदी ने भू-कटान करना शुरू कर दिया है। कचनारा जंगल नंबर छह की कई एकड़ भूमि को शारदा ने अपने आगोश में ले लिया है। नयापुरवा, कुंवरपुर कलां व दुबहा में भी शारदा विकराल रूप धारण करते हुए किसानों की जमीन को निगल रही है। जिससे किसानों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
बीते कई दिनों से बरसात न होने के बाद भी शारदा नदी विकराल रूप धारण किए हुए है। हालांकि जलस्तर में तो गिरावट आ गई है, लेकिन नदी के पानी का वेग तेज होने के कारण नदी ने अब भू-कटान करना शुरू कर दिया है। नदी कचनारा के जंगल नंबर छह के कई किसानों की जमीन निगल चुकी है। यहां के किसान जगदीश, सुधीर, प्रमोद, रामू, महेश, विनोद, जसपाल, जगजीत आदि ने बताया कि शारदा नदी अब तक उनकी लगभग 40 से 45 एकड़ गन्ने की फसल को नष्ट कर चुकी है। इसके अतिरिक्त भीरा क्षेत्र के ढखिया, ग्राम सभा सूरजपुर के देशराज टांडा, मझगईं क्षेत्र के नयापुरवा, खालेपुरवा, दुबहा, चौरी कुंवरपुर कलां सहित अन्य गांवों में भी शारदा नदी ने सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि को अपने आगोश में समा लिया है। लगातार भूकटान किए जाने से किसानों की बैचेनी बढ़ती जा रही है। कृषि योग्य भूमि नदी में समा जाने से किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।