फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   28 की बजाय 18 प्रतिशत करें जीएसटी

28 की बजाय 18 प्रतिशत करें जीएसटी

Sat, 15 Jul 2017 04:54 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
28 की बजाय 18 प्रतिशत करें जीएसटी
लखीमपुर खीरी। प्लाईवुड फैक्ट्री मालिकों ने 28 प्रतिशत जीएसटी के विरोध में तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है। इस दौरान प्लाईवुड कारखाने बंद रहेंगे। फैक्ट्री मालिक किसान एवं कारीगरों की जीविका को ध्यान में रखते हुए जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एक मैरिज हाल में प्रेसवार्ता के दौरान अवध प्लाईवुड मेन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार एक देश एक टैक्स का नारा दे रही है, जबकि प्लाईवुड निर्माताओं से वन विभाग द्वारा 5 और 2.5 प्रतिशत मंडी शुल्क पहले से ही लिया जा रहा है और अब 28 प्रतिशत जीएसटी के लगने से प्लाईवुड दरवाजा आदि के मूल्य बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि माइका पर 18 और प्लाईवुड पर 28 प्रतिशत जीएसटी है, जो विसंगति है उसे भी दूर किया जाए। पदाधिकारियों ने वन विभाग एवं मंडी द्वारा लिए जा रहे शुल्क को समाप्त करने और जीएसटी को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की है। इस दौरान गणेश प्लाईवुड, पारस, राधेकृष्ण, राहुल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, लक्ष्मी, बालाजी, शिवशक्ति, महालक्ष्मी, जय मां लक्ष्मी, जैन टिंबर, दीपक लैमीनेशन सहित कई फैक्ट्री मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed