फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   51 thousand rupees withdrawn from the inspector's account

Lakhimpur Kheri News: दरोगा के खाते से निकाले 51 हजार रुपये

Wed, 19 Jul 2023 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
51 thousand rupees withdrawn from the inspector's account
लखीमपुर खीरी। साइबर ठगों ने पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामानंद प्रसाद को निशाना बनाया। चार बार में दरोगा के खाते से 17500 रुपये पार कर दिए। दरोगा ने सदर कोतवाली में गूगल पे मुंबई के नाम प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। दरोगा ने बताया कि मार्च में भी उसके खाते से 34000 रुपये निकाले गए थे। जबकि, उसने ओटीपी और कोई अन्य जानकारी किसी से भी साझा नहीं की।
विज्ञापन

दर्ज कराए मुकदमे में दरोगा रामानंद प्रसाद ने बताया कि वह पुलिस लाइन खीरी में कार्यरत हैं। वेतन खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया मुख्य शाखा लखीमपुर में है। 29 मई को उनके खाते से 7900 रुपये, 30 मई, तीन जून और 17 जून को खाते से 32-32 सौ रुपये निकाले गए। इस तरह चार बार में खाते से 17500 रुपये निकाल लिए गए। बताया कि 18 मार्च को भी खाते से 34 हजार रुपये कट गए थे। जानकारी जुटाई तो पता चला कि धनराशि गूगल पे मुंबई नाम से निकाली गई है। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन



सजग रहें, साइबर ठगों से बचें
साइबर ठगों से बचने के लिए सजग रहने की जरूरत है। ठग अलग-अलग तरीकों से आमजन को शिकार बना रहे हैं। कुछ दिन पहले ठगों ने फरधान थाने के आरक्षी अतुल कुमार त्रिपाठी निशाना बनाया था। आरक्षी के खाते से 95,982 रुपये पार कर दिए। आरक्षी ने सदर कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed