फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   51 couples held each other's hands in a mass marriage

Lakhimpur Kheri News: सामूहिक विवाह में 51 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Mon, 14 Apr 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
51 couples held each other's hands in a mass marriage
पलिया के मेला मैदान में जयमाल के वक्त मौजूद वर-वधू व अन्य लोग। संवाद
पलियाकलां। श्री बालाजी मित्र मंडल मठिया सेवा समिति की तरफ से श्री बालाजी जन्मोत्सव को लेकर रामलीला मैदान में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। दूर-दराज से आए वर-वधुओं को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराते हुए रिंग सेरेमनी और वरमाला पहनाने का भी आयोजन किया गया। दान-दहेज में भी समिति की तरफ से काफी सामान दिया गया है।
विज्ञापन

श्री बालाजी जन्मोत्सव के अवसर पर 12 अप्रैल को शोभायात्रा के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की गई थी। 13 अप्रैल को सुंदर कांड का पाठ हुआ और सोमवार 14 अप्रैल को श्री बालाजी मित्र मंडल की तरफ से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें रंजीत कुमार-कल्पना, मनमोहन-नैनी देवी, प्रेमपाल-सुभारानी, छोटूराम-केतका, अमर सिंह-रूबी देवी, सुजीत-लक्ष्मी शाह, अमन कुमार-रुकमणी, अंकित-कुसुम, अजय-आरती, अनूप कुमार-ज्योति, विनीत-निर्मला, विजय कुमार-पनमती, प्रीत सिंह-आशा देवी समेत 51 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

विवाह में समिति की तरफ से साड़ियां, अलमारी, डिनर सेट, घड़ी, सिंगारदान, चादर, बेड, गद्दा, तकिया समेत अन्य सामान दिया गया।
भारी संख्या में गणमान्य नागरिकों के साथ ही समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पहुंचकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। रिंग सेरेमनी व जयमाल का भी आयोजन किया गया। जबकि इससे पहले मठिया मंदिर से मेला मैदान तक गाजे-बाजे व आतिशबाजी के बीच बारात निकाली गई। इस दौरान वर-वधू के साथ आए भारी संख्या में लोगों की भीड़ का तांता मेला मैदान में लगा रहा।

पलिया के मेला मैदान में जयमाल के वक्त मौजूद वर-वधू व अन्य लोग। संवाद

पलिया के मेला मैदान में जयमाल के वक्त मौजूद वर-वधू व अन्य लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed