फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   507 villagers were treated in four villages, 127 were examined and one malaria patient was found.

Lakhimpur Kheri News: चार गांवों में 507 ग्रामीणों का हुआ इलाज, 127 की जांच में मिला एक मलेरिया रोगी

Mon, 12 Aug 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
507 villagers were treated in four villages, 127 were examined and one malaria patient was found.
बुखार की जांच कराते अल्लीपुर गांव निवासी कल्लू   संवाद
बेहजम/मैगलगंज। बेहजम और पसगवां ब्लॉक के गांवों में फैले बुखार की खबर प्रकाशित हुई तो स्वास्थ्य महकमे को ग्रामीणों की सेहत का ध्यान आया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पसगवां के हैरमखेड़ा, अलियापुर और बेहजम सीएचसी के अल्लीपुर व गुलचौरा में स्वास्थ्य टीमों ने 507 लोगों का इलाज किया। इन चारों गांवों के करीब 127 ग्रामीणों की जांच की गई। एक ग्रामीण की रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने रविवार के अंक में बेहजम और पसगवां क्षेत्र में फैला बुखार, 200 से ज्यादा लोग बीमार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने संज्ञान लिया। संबंधित सीएचसी की स्वास्थ्य टीमें गांव पहुंची। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने सभी गांवों का भ्रमण किया। पसगवां के अलियापुर में एमओआईसी डॉ. अश्विनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने 147 मरीजों की स्क्रीनिंग की।
विज्ञापन

इसमें 27 लोगों की मलेरिया और छह लोगों की डेंगू की जांच की गई। कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। सभी मरीजों में ज्यादातर वायरल फीवर पाया गया। हैरमखेड़ा में डॉ. पुरुषोत्तम की टीम ने 153 मरीजों का परीक्षण किया। मलेरिया के लक्षण वाले 11 मरीजों की जांच की। वहीं पांच डेंगू के टेस्ट किए गए। कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। गांव में ज्यादातर मरीज त्वचा संबंधी रोग से संबंधित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहजम के गांव अल्लीपुर के स्वास्थ्य शिविर में 135 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसमें 54 व्यक्तियों का मलेरिया व डेंगू की जांच कराई गई। मायाराम की जांच में मलेरिया पॉजिटिव मिला। गुलचौरा में 72 मरीजों का परीक्षण किया गया। 24 व्यक्तियों का मलेरिया व डेंगू टेस्ट कराया गया। कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। सभी को दवा दी गई।

बुखार काबू करने के लिए फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव

अफसरों ने अपनी देखरेख में बेहजम ब्लॉक के ग्राम अल्लीपुर, गुलचौरा और पसगवां ब्लॉक के हैरमखेड़ा, अलियापुर में फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जानकारी देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। पसगवा के गांव हैरमखेड़ा, अलियापुर में बीडीओ मोहित कौशिक की अगुवाई में नाले-नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।


चारों गांव की आशा कार्यकर्ताओं पर होगी कार्रवाई

लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने ब्लॉक बेहजम के गांव अल्लीपुर, गुलचौरा और पसगवां के गांव हैरमखेड़ा, अलियापुर में बुखार के बढ़ते प्रसार की सूचना समय से न देने पर नाराजगी जताई। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने संबंधित आशा कार्यकर्ता पर कार्रवाई के लिए संबंधित सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिए हैं। भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न होने की चेतावनी भी दी। सीएमओ ने 16 सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों से कहा कि सभी आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क रखे। गांव में यदि संक्रमण का प्रसार है, तो तत्काल सूचित करें।

बुखार की जांच कराते अल्लीपुर गांव निवासी कल्लू   संवाद

बुखार की जांच कराते अल्लीपुर गांव निवासी कल्लू   संवाद

बुखार की जांच कराते अल्लीपुर गांव निवासी कल्लू   संवाद

बुखार की जांच कराते अल्लीपुर गांव निवासी कल्लू   संवाद

बुखार की जांच कराते अल्लीपुर गांव निवासी कल्लू   संवाद

बुखार की जांच कराते अल्लीपुर गांव निवासी कल्लू   संवाद

बुखार की जांच कराते अल्लीपुर गांव निवासी कल्लू   संवाद

बुखार की जांच कराते अल्लीपुर गांव निवासी कल्लू   संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed