{"_id":"6205668455a4791c7e7b9d52","slug":"500-polling-parties-were-trained-in-two-shifts-on-the-first-day-lakhimpur-news-bly475104538","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन दो पालियों में 500 पोलिंग पार्टियों का हुआ प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन दो पालियों में 500 पोलिंग पार्टियों का हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के लिए डीएस कॉलेज में बृहस्पतिवार से मतदान कार्मिकों का दो पालियों में द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रथम व द्वितीय पाली में 250-250 पोलिंग पार्टी को प्रशिक्षित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह प्रशिक्षण स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशिक्षण के संबंध में मौजूद अफसरों से जानकारी ली। डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण में सभी मतदान कार्मिक पूरे मनोयोग से सब कुछ अच्छी तरह सीखें। जो दस्तावेज या अभिलेख ट्रेनिंग के दौरान मिले या भविष्य में मिलेंगे, उसका घर में कम से कम तीन से चार बार अध्ययन जरूर करें। थोड़ी सी चूक प्रक्रिया को दूषित कर सकती हैं।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अपील करते हुए कहा कि मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रदान की जा रही निर्वाचन प्रक्रिया की सभी जानकारियों को भलीभांति समझ लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की संशय की स्थिति न उत्पन्न हो। बचाव ही सुरक्षा है इसलिए सभी कार्मिक बूस्टर डोज की खुराक अवश्य ले। उत्साह, मनोयोग बनाए रखिएगा। आपके कंधों पर पूरा दारोमदार है। प्रशासन आपके हर कदम पर साथ है। चुनाव लोकतंत्र का एक महापर्व है, जिसमें हम सबको पूरे मनोयोग से लगना होगा। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह ने भी प्रशिक्षण कक्षाओं में जाकर मतदान कार्मिकों को निर्वाचन की सभी बारीकियां बताईं।
मतदाता जागरूकता के लिए चला हस्ताक्षर अभियान
डीएस कॉलेज में वोटर अवेयरनेस कैंपेन की शृंखला में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मतदाता जागरूकता संदेश लिखकर एवं हस्ताक्षर करके अभियान शुरू किया। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. अश्विनी, पीडी केके पांडेय समेत बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर 90 फ़ीसदी पार मतदाता जागरूकता का संकल्प लिया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कक्षों में प्रसारित हुआ डीएम का वीडियो
विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन प्रक्रिया में कोई संशय न रहे। इसके लिए डीएम ने एक नया अनूठा प्रयोग किया है। प्रशिक्षण कक्षाओं में पहले मास्टर ट्रेनर्स द्वारा उन्हें ईवीएम एवं वीवीपैट की व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी जा रही है। इसके बाद निर्वाचन के सभी कायदे कानून बताने वाला डीएम का एक वीडियो सभी प्रशिक्षण कक्षों में प्रोजेक्टर के जरिये प्रसारित किया जा रहा है। इसके लिए सभी प्रशिक्षण कक्षाओं में प्रोजेक्टर भी लगाए गए हैं।
मॉडल पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र
डीएस कॉलेज में एक दिखावटी मॉडल पोलिंग बूथ बनाया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं मतदाता जागरूकता के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बना है, जहां मतदान कार्मिक अपने सहकर्मियों के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। सेल्फी को सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर कर के लोगों से प्रशासन की अबकी बार 90 फीसदी पार मुहिम से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मॉडल पोलिंग बूथ न केवल देखा, बल्कि बैलेट यूनिट के जरिये वोट डालकर भी देखा। उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व जो लोग आवश्यक समझे वह मॉडल बूथ पर जाकर विशेषकर नए मतदाता ईवीएम में काल्पनिक प्रत्याशी व मतदाता चिन्ह के सामने वाला बटन दबाकर मतदान का पूर्वाभ्यास कर सकते हैं।