फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   50 thousand rupees were cheated on the pretext of getting a job of weighbridge clerk

Lakhimpur Kheri News: कांटा क्लर्क की नौकरी दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

Tue, 25 Mar 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees were cheated on the pretext of getting a job of weighbridge clerk
लखीमपुर खीरी। कांटा क्लर्क के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक ठग ने 50 हजार रुपये ठग लिए। फूलबेहड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में गांव सनिगवां निवासी पीड़ित रोहित कुमार ने बताया कि गांव अंदेशनगर निवासी अमित त्रिपाठी उसका परिचित है। अमित त्रिपाठी ने चीनी मिल में अच्छी सेटिंग होने और उसे कांटा क्लर्क की नौकरी दिलाने की बात कही। नौकरी दिलाने के बदले युवक से 50700 रुपये की धनराशि भी वसूली।

कई महीने बीत जाने के बाद जब रोहित कुमार को नौकरी नहीं मिली तो अमित से रुपये वापस मांगे। पीड़ित ने बताया कि अमित ने 12 हजार रुपये की धनराशि वापस की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ फूलबेहड़ पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed