{"_id":"65f7591453a1c461600485b6","slug":"50-thousand-people-from-more-than-ten-localities-yearn-for-electricity-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-116270-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दस से ज्यादा मोहल्लों के 50 हजार लोग बिजली को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दस से ज्यादा मोहल्लों के 50 हजार लोग बिजली को तरसे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 33 केवीए में फॉल्ट होने से नई बस्ती उपकेंद्र के 10 से अधिक मोहल्लों में पांच घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। दोपहर करीब 12 बजे बाधित हुई आपूर्ति शाम साढ़े चार बजे के बाद शुरू हो सकी। करीब पचास हजार लोग दिक्कत में रहे।
शहर के तीन उपकेंद्र के पांच बिजलीघर हैं। इसमें नई बस्ती उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति आए दिन प्रभावित हो जाती है। पिछले दिनों बारिश की वजह से अंडरग्राउंड लाइन में खराबी आने से 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रही है। उसके बाद से आए दिन उपभोक्ताओं का फॉल्ट का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को फॉल्ट होने से मोहल्ला महाराजगनर, बहादुरनगर, नौरंगाबाद, प्यारेपुर, हिदायतनगर, सुआगाड़ा, शाहपुरा कोटी आदि 10 से अधिक मोहल्लों की सप्लाई बाधित रही। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा।
बिजली विभाग के अफसरों के मुताबिक, फॉल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित रही। काफी प्रयास के बाद भी जब फॉल्ट नहीं मिला तो अफसरों ने दूसरी जगह से आपूर्ति शुरू कराई। दोपहर से गुल हुई बिजली शाम साढ़े चार बजे बहाल हुई। वहीं, छाउछ के फीडर नंबर चार में रविवार को कटौती का दिन निर्धारित नहीं था, उसके बाद भी कई घंटे सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
खीरी डाउन के साढे तीन घंटे रहा शटडाउन
खीरी-डाउन में 33केवीए लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते दोपहर को करीब साढ़े तीन घंटे शट-डाउन किया गया। रोस्टर के अनुसार, दोपहर 12 से तीन बजे तक कार्य होना था। उसके बाद सप्लाई शुरू हो जानी थी, लेकिन काम में देरी होने की वजह से खीरी टाउन की 3:35 मिनट के बाद सप्लाई शुरू हो सकी। शटडाउन की वजह से खीरी टाउन के मोहल्ला सैय्यबाड़ा, तबेला, कटरा, डीहपुर, पट्टीरामदास, शेखसराय आदि 10 मोहल्लों की सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- --
आज इन मोहल्लों में रहेगी सात घंटे की कटौती
रीवैंप योजना के तहत चल रहे कार्यों के चलते बिजली कटौती की जा रही है। रोस्टर के अनुसार, रविवार को मोहल्ला नई बस्ती, लालता चक्की निकट गढ़ी पावर हाउस, सेठ घाट चौराहा, फत्तेपुर बगिया, बुखारी टोला, पंजाबी कॉलोनी, छाउछ, गोटैयाबाग, पिपरिया शिव मंदिर, पॉलीटेक्निक के पास, नौरंगाबाद में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कटौती रहेगी।