{"_id":"66df54be120874917f080f14","slug":"50-forest-guards-will-be-deployed-in-dudhwa-and-south-forest-range-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-128725-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा व दक्षिण वन रेंज में 50 वनरक्षकों की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा व दक्षिण वन रेंज में 50 वनरक्षकों की होगी तैनाती
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दुधवा व दक्षिण खीरी रेंज को नए वनरक्षक और वन्यजीव रक्षक मिलने से सुरक्षा के इंतजाम बेहतर होंगे। नए वनरक्षकों की तैनाती मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र मिलने के बाद होगी।
दक्षिण खीरी रेंज और दुधवा में 50 से अधिक वन रक्षकों की नियुक्ति होगी। दक्षिण खीरी डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि करीब नौ वन रक्षक मिले हैं। इनकी तैनाती से कई व्यवस्थाओं में सुधार होगा। विभागीय गश्त अधिक सक्रिय होगी। सुरक्षा के साथ आमजन से सामंजस्य भी बेहतर हो जाएगा। दुधवा के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार ने बताया कि कतर्निया, दुधवा और पलिया को मिलाकर करीब 46 वन रक्षक मिले हैं। दक्षिण खीरी रेंज में भी नए वनरक्षकों की तैनाती होगी।
-- -- -- -- -- -- -
दुधवा को मिला बजट, खरीदे जाएंगे उपकरण
मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर शासन ने आपदा कोष से दुधवा के लिए धनराशि स्वीकृत की है। दुधवा और बफरजोन को मिलाकर करीब 20 करोड़ रुपये मिले हैं। कतर्निया को भी आपदा कोष से बजट मिला है। दुधवा के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार ने बताया कि आपदा कोष के तहत जारी धनराशि से कैमरा ट्रैप, ड्रोन, मेटल डिटेक्टर आदि की खरीदे जाएंगे। फेंसिंग का कार्य भी कराया जाएगा।