फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   49 goddesses born during Navratri so far, named after Durga forms by their families

Lakhimpur Kheri News: नवरात्र में अब तक जन्मीं 49 देवियां, दुर्गा स्वरूपों पर परिजनों ने रखे नाम

Sun, 28 Sep 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 28 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
49 goddesses born during Navratri so far, named after Durga forms by their families
बांकेगंज। नवरात्र में सीएचसी व क्षेत्र के तीन अस्पतालों समेत 26 हेल्थ वेलनेस सेंटरों में 49 बेटियों ने जन्म लिया है। इनका नाम परिजनों ने देवी के अलग-अलग स्वरूपों पर रखे हैं। किसी ने दुर्गा किसी ने लक्ष्मी तो किसी ने पार्वती नाम रखा है।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र में अब तक बांकेगंज क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में कुल 115 प्रसव हुए। इनमें 49 बेटियों ने जन्म लिया है। घर में किलकारी गूंजते ही परिजन खुशी से झूम उठे। बांकेगंज सीएचसी समेत मैलानी और रोशनगर अस्पताल के अलावा हेल्थ वेलनस सेंटर उदयपुर, मुस्तफाबाद, अलीगंज, कुकरा, संसारपुर आदि में इन बच्चियों का जन्म हुआ है।
विज्ञापन

परिवार वालों को मानना है कि नवरात्र में देवी के आशीर्वाद के रूप में बेटी दी हैं। बांकेगंज निवासी श्याम लाल अग्रवाल की बहू ने शादी के बाद पहली बार शुक्रवार को बेटी एक बेटी को जन्म दिया। यह उनकी पहली बेटी है। कुकरा निवासी अफसाना ने मंगलवार को एक बेटी को जन्म दिया। यह उनकी दूसरी बेटी है। इसी तरह कस्बा निवासी फूलमती को शादी के करीब चार साल बाद पहले बच्चे के रूप में बेटी मिली है। उसका नाम उन्होंने लक्ष्मी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसी भी घर में बेटियों का जन्म लेना माता-पिता के लिए सौभाग्य की बात है। नवरात्र के दिनों में परिवार में लक्ष्मी स्वरूप बेटियों का आगमन होना देवी मां की कृपा है। अस्पताल और सेंटरों पर पैदा हुए सभी बच्चे और माताएं सुरक्षित हैं।
-डॉ. एके सिंह,अधीक्षक, बांकेगंज सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed