फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   48 complainants returned disappointed as complaint was not resolved

Lakhimpur Kheri News: शिकायत निस्तारित न होने पर 48 फरियादी मायूस लौटे

Sat, 01 Feb 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
48 complainants returned disappointed as complaint was not resolved
लखीमपुर खीरी/मितौली। संपूर्ण समाधान दिवस खानापूर्ति बनकर रह गया। मितौली तहसील में शनिवार को 52 शिकायतकर्ता पहुंचे, जिसमें मात्र चार का ही निस्तारण कर सका। शेष 48 फरियादियाें को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मितौली डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने शिकायतें सुनीं। मात्र चार शिकायतों का निस्तारण करने के बाद डीएम ने हर बार की तरह इस बार भी संबंधित अफसरों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को प्राथमिकता में निस्तारण कराए। जहां विवाद की आंशका है, वहां पुलिस को लेकर जाए। शिकायतकर्ता का फीडबैक जरूर लें।
विज्ञापन

वैसे तो संपूर्ण समाधान दिवस का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक है, लेकिन मितौली तहसील में शनिवार को डीएम-एसपी करीब डेढ़ घंटा देरी से पूर्वाह्न 11:40 बजे पहुंचे और 1:10 बजे चले गए। दोनों अफसरों ने मात्र डेढ़ घंटे फरियाद सुनी। समाधान दिवस में राजस्व 25, पुलिस 12, विकास 06, विद्युत 06, आपूर्ति 02, सिंचाई का 01 फरियादी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
लाभार्थियों को बांटी चाबी, खिले चेहरे
तहसील सभागार में डीएम, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी नूरजहां, जाफरा, गुड्डी के आवासों की चाबी बांटी। इस दौरान सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एसडीएम रेणु मिश्रा, पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed