{"_id":"580f6ff24f1c1b3924bc3001","slug":"450-million-girls-will-be-married-90-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 लाख से 450 गरीब बेटियों की होंगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 लाख से 450 गरीब बेटियों की होंगी शादी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
फेरे
जिला स्तरीय समिति ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया
गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक में प्रस्ताव पर मंजूरी की मुहर लगा दी गई है। 450 आवेदकों को लाभांवित करने के लिए 90 लाख रुपये वितरित किए जाएंगे, जिससे अनुसूचित जाति के 350 और सामान्य वर्ग के 100 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग से एक भी आवेदन नहीं किया गया है।
सीडीओ कार्यालय में प्रभारी सीडीओ वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई, जिसमें विधायक एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अफसर उपस्थित हुए। वर्ष 2016-17 में शादी अनुदान के लिए प्राप्त कुल आवेदनों में से जांच उपरांत पात्र पाए गए 450 आवेदकों को लाभांवित करने के प्रस्ताव पर सहमति से मुहर लगाई गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति मद में 70 लाख, सामान्य वर्ग के लिए 20 लाख और अनुसूचित जनजाति के लिए 22.80 लाख धनराशि उपलब्ध है, जबकि अनुसूचित जाति के 747 और सामान्य वर्ग के 143 लाभार्थियों की सूची सत्यापन उपरांत प्राप्त हुई है। उपलब्ध धनराशि से अनुसूचित जाति के 350 और सामान्य वर्ग के 100 आवेदकों को लाभांवित करने का निर्णय किया गया है। शेष पात्र आवेदकों को धनराशि आवंटन होने पर लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद लाभार्थियों के खातों में धनराशि पहुंचेगी। बैठक में विधायक रामसरन भार्गव, उत्कर्ष वर्मा, सांसद रवि वर्मा के प्रतिनिधि संजीव वर्मा, संजय वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ प्रियंका अवस्थी शामिल हुईं।