फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   45 Anganwadi centers of Nighasan will be equipped with modern facilities

Lakhimpur Kheri News: निघासन के 45 आंगनबाड़ी केंद्र आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

Thu, 02 Oct 2025 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
45 Anganwadi centers of Nighasan will be equipped with modern facilities
निघासन। निघासन क्षेत्र के 45 आंगनबाड़ी केंद्र जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस नजर आएंगे। 5.50 करोड़ रुपये की लागत से इनका कायाकल्प कराया जाएगा। इनमें 37 केंद्र ग्राम पंचायतों में और आठ केंद्र नगर पंचायत क्षेत्र में बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों को बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षित व आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। भवनों को आकर्षक व सुरक्षित स्वरूप देकर बच्चों को पढ़ाई और खेल के लिए बेहतर माहौल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने बताया कि आधा दर्जन केंद्र पूरी तरह तैयार होकर हैंडओवर की स्थिति में हैं। करीब एक दर्जन केंद्र छत स्तर तक बनाए जा चुके हैं, जबकि शेष पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि मनरेगा से 6.98 लाख, राज्य वित्त से दो लाख और बाल विकास पुष्टाहार से दो लाख रुपये की धनराशि से केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि अब तक छह आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा हो चुका है। दो केंद्रों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed